फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime Two miscreants enter in Jewellery shop for Loot and Injured shop owner by pistol.

Roorkee: दो नकाबपोश बदमाशों ने सुनार की दुकान में किया लूट का प्रयास, विरोध करने पर सिर पर मारा तमंचे का बट

Sat, 03 Feb 2024 12:05 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Feb 2024 12:05 AM IST
सार

नीलकमल वर्मा की टीना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस बीच बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान के बाहर आकर रुके और अंदर घुस आए।

विज्ञापन
Roorkee Crime Two miscreants enter in Jewellery shop for Loot and Injured shop owner by pistol.
घटना के बाद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनार की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सुनार पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और बदमाशी की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर सुभाष नगर स्थित गढ़वाल सभा के पास नीलकमल वर्मा की टीना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस बीच बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान के बाहर आकर रुके और अंदर घुस आए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी लूटने का प्रयास किया। नीलकमल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आस-पास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


50 रुपये के लिए हत्या: उधार के पैसों को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में कबाड़ बीनने वाले युवक पर चाकू से कर दिए वार

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लोगों ने घटना की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों को कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें बाइक सवार बदमाश कैद हो गए।

पुलिस बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। उधर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed