फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime news miscreants looted Money from car rider by taking lift

Roorkee: बेखौफ बदमाश ने लिफ्ट लेकर कार सवार से लूटी नकदी और सामान, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 27 Apr 2023 03:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Apr 2023 03:41 PM IST
सार

लिफ्ट लेने के बाद युवक ने दीपक से रास्ते में अपने दोस्त के मिलने की बात कही और कार रुकवा ली। कार रुकते ही युवक ने दीपक की कनपटी पर तमंचा रख दिया और उसकी जेब से 10 हजार रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गया।

विज्ञापन
Roorkee Crime news miscreants looted Money from car rider by taking lift
पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

रुड़की में एक कार सवार से लिफ्ट लेकर एक बदमाश ने तमंचे के बल पर 10 हजार की नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया। दिनदहाड़े लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाश की तलाशी को अभियान चलाया लेकिन बदमाश का कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी दीपक कुमार बहादराबाद स्थित फाइनेंस का कार्यालय है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे वह मुजफ्फरनगर से बहादराबाद जा रहे थे। कलियर के पास पहुंचे तो एक युवक ने हाथ देकर उनसे लिफ्ट मांगी। इस पर दीपक ने उसे अपनी कार में लिफ्ट दे दी और बहादराबाद की तरफ चल दिए। थोड़ी दूर चलने पर युवक ने दीपक से रास्ते में अपने दोस्त के मिलने की बात कही और कार रुकवा ली।
विज्ञापन


Roorkee: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव और चले डंडे, पांच लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार रुकते ही युवक ने दीपक की कनपटी पर तमंचा रख दिया और उसकी जेब से 10 हजार रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गया। दीपक ने कलियर थाने पहुंचकर लूट के मामले में तहरीर दी। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही बदमाश की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed