{"_id":"644a44d0eff6fd94db060e65","slug":"roorkee-news-bloody-clash-between-two-parties-over-electoral-enmity-five-people-injured-2023-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव और चले डंडे, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव और चले डंडे, पांच लोग घायल
Thu, 27 Apr 2023 03:21 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Apr 2023 03:21 PM IST
सार
कलियर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रधान पक्ष की ओर से प्रधान पद पर हारे प्रत्याशी के परिवार पर गलत टिप्पणी कर दी। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठियां चली।
विज्ञापन
खूनी संघर्ष के बाद अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुड़की के कलियर थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव में गुरुवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रधान पक्ष की ओर से प्रधान पद पर हारे प्रत्याशी के परिवार पर गलत टिप्पणी कर दी। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठियां चली। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव भी हो गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति को राष्ट्रपति की मंजूरी, शुक्रवार को ले सकते हैं शपथ
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।