फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime News Friend Murder after Another friend proposed to his girlfriend

प्यार करने की खौफनाक सजा: दोस्त की प्रेमिका को किया प्रपोज...गुस्से में बेरहमी से ले ली जिगरी यार की जान

Tue, 13 Feb 2024 02:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Feb 2024 02:34 PM IST
सार

Roorkee Crime News: प्रपोज-डे पर कासिफ ने अपने दोस्त सुहैल की प्रेमिका को प्रपोज कर दिया। जिससे नाराज होकर सुहैल ने अपने एक और दोस्त के साथ मिलकर कासिफ को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Roorkee Crime News Friend Murder after Another friend proposed to his girlfriend
दोस्त की हत्या - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

वैलेंटाइन वीक के तहत प्रपोज-डे पर दोस्त की प्रेमिका को प्रपोज करने पर कासिफ की हत्या उसके दो दोस्तों ने चाकू से घोंपकर कर दी थी। युवक की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

रविवार शाम को कलियर दरगाह क्षेत्र में कासिम अपने दो दोस्तों सुहैल और मुराद के साथ सुरतवालों की खानकाह के पास बैठा था। तीनों दोस्तों में विवाद होने पर दो दोस्तों ने कासिफ को चाकू से घोंपकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक की मां आयशा ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे के दो दोस्तों मुराद और सुहैल निवासी रहमतपुर पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी मुराद को बुलंद दरवाजे के पास नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी मुराद ने बताया कि वह तीनों गहरे दोस्त थे। कासिफ, सुहैल की प्रेमिका से प्यार करता था। रविवार को प्रपोज-डे पर कासिफ ने सुहैल की प्रेमिका को प्रपोज किया था। शाम को तीनों दोस्त दरगाह में कबूतरखाने के पास आकर बैठ गए। इस दौरान कासिफ ने सुहैल की प्रेमिका को प्रपोज करने की बात छेड़ दी।

रिश्तों में कत्ल की खौफनाक कहानी: बीवी के नाम पर लोन, फिर देखा 'CID' और दोस्त के साथ मिलकर किया मर्डर

विज्ञापन

इस बात पर सुहैल और कासिफ के बीच झगड़ा हो गया। मुराद के अनुसार दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। अचानक सुहैल ने कासिफ के सीने में चाकू से हमला कर दिया। इस बीच तैश में आकर उसने भी चाकू से कासिफ पर हमला कर दिया। इसके बाद कासिफ घायल होकर नीचे गिर गया। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed