फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime News: Encounter Between Police and two miscreants coming from UP at Khanpur border

Roorkee: खानपुर बॉर्डर पर पुलिस की यूपी की ओर से आ रहे दो बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 05 Apr 2023 10:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Apr 2023 10:07 PM IST
सार

Roorkee Crime News: यूपी की ओर से बाइक पर आ रहे बदमाशों को पुलिस ने रोकना चाहा। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Roorkee Crime News: Encounter Between Police and two miscreants coming from UP at Khanpur border
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

खानपुर लक्सर हाईवे पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों में छुप गए। पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे पकड़ लिया गया है। दूसरा बदमाश फरार है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने अस्पताल पहुंच घायल बदमाश से पूछताछ की।

विज्ञापन


Haldwani: धार्मिक गुरु से मारपीट का मामला, नेशनल हाइवे जाम करने वाले 800 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन


बुधवार शाम को खानपुर थाने के गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन सिंह चौहान दो पुलिसकर्मियों के साथ खानपुर लक्सर हाईवे पर ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। वह बाइक मोड़कर पीछे भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम भी उनका पीछा करने लगी। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। इसके बाद बदमाश सड़क से थोड़ी दूरी पर गन्ने के खेत में घुस गए। पुलिस ने खानपुर थाने को सूचना दी। सूचना पर थाने से सशस्त्र पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और खेत में छिपे बदमाशों को घेर लिया। इसपर बदमाशों ने दोबारा से गोली चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने तीन राउंड फायर किए। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद अस्पताल भिजवा दिया। दूसरा बदमाश फरार हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस उसकी तलाश में खेतों में कांबिंग कर रही है। चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि पकड़े गए बदमाश का नाम नीरज निवासी ककराला थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर है। उसके दूसरे साथी की भी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है।

हत्या, डकैती के आठ मुकदमे हैं दर्ज
मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश पेशेवर शातिर अपराधी है। सूत्रों के अनुसार बदमाश क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में हत्थे चढ़ गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ यूपी में हत्या और डकैती के आठ मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed