फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime News BSP MLA Sarwat Ansari gunner assaulted youth video Viral

रुड़की: पिरान कलियर उर्स मेले में पहुंचे बसपा विधायक सरवत अंसारी के गनर ने युवक से की मारपीट, वीडियो वायरल

Mon, 18 Sep 2023 06:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Sep 2023 06:28 PM IST
सार

Roorkee News:  मंगलौर विधायक कलियर पहुंचे और दरगाह प्रबंधक रजिया के साथ मेला क्षेत्र में निरीक्षण किया। इसी बीच एक युवक की विधायक से कुछ कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Roorkee Crime News BSP MLA Sarwat Ansari gunner assaulted youth video Viral
विधायक के गनर ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलौर से बसपा विधायक के गनर द्वारा एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पिरान कलियर उर्स मेले का बताया जा है। वीडियो को लेकर अभी पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन


दरगाह साबिर पाक का 755वां सालाना उर्स मेला शुरू हो गया है। रविवार की देर शाम को मंगलौर विधायक एवं वक्फ बोर्ड सदस्य हाजी सरवत करीम अंसारी उर्स मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पिरान कलियर पहुंचे और दरगाह प्रबंधक रजिया के साथ मेला क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण कर लगाई गई अस्थाई दुकानों को स्वयं हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मर्यादा भूले माननीय: उत्तराखंड कांग्रेस के विधायक बिष्ट ने इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाया, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उर्स की कमान संभाल रहे अधिकारियों पर धांधली करने का आरोप लगाया। इसी बीच एक युवक की विधायक से कुछ कहासुनी हो गई। कहासुनी होने पर विधायक ने अपने गनर से उक्त युवक को थाने लेकर जाने की बात कही। इस पर गनर ने कहासुनी कर रहे युवक के साथ मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

युवक पर भी सवाल उठा रहे लोग

वीडियो वायरल होने का बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। कुछ लोग विधायक और उनके गनर की इस घटना पर आलोचना कर रहे हैं। जबकि कुछ उक्त व्यक्ति पर भी सवाल उठा रहे हैं कि एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार उसे नहीं करना चाहिए था। उधर, एसओ जहांगीर अली ने बताया कि मामले की अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

हम कलियर मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए गए थे। वहां पर तीन दुकाने सील की गई थीं। उन्हें दोबारा खोल लिया गया था, इस बारे में जानकारी की जा रही थी, तभी एक युवक मेरे साथ अभद्रता करने लगा। इस पर मेरी सुरक्षा में लगे गनर ने युवक को सिर्फ धमकाया था और कोई मारपीट नहीं की गई है।
सरवत करीम अंसारी, विधायक, मंगलौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed