फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Congress MLA Madan Bisht threatens engineering college director video viral

मर्यादा भूले माननीय: उत्तराखंड कांग्रेस के विधायक बिष्ट ने इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाया, वीडियो वायरल

Mon, 18 Sep 2023 02:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Sep 2023 02:10 PM IST
सार

विधायक ने भी प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निदेशक के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि विधायक की तहरीर पर केस दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress MLA Madan Bisht threatens engineering college director video viral
विधायक मदन बिष्ट ने कॉलेज के निदेशक को धमकाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा सीट द्वाराहाट से कांग्रेस के विधायक मदन बिष्ट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. केकेएस मेर को धमकाते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। निदेशक की पत्नी के वीडियो बनाने पर नाराजगी जताते हुए सत्ताधारी पार्टी और सीएम के खिलाफ भी अभद्रभाषा का इस्तेमाल करते हुए वायरल वीडियो में नजर आए। डॉ. मेर की तहरीर पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विधायक ने भी प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निदेशक के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि विधायक की तहरीर पर केस दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: मुंबई के पत्रकार जेडे के हत्यारे को एसटीएफ ने कुमाऊं से किया गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

विज्ञापन

डॉ. मेर ने विधायक के खिलाफ दी तहरीर

डॉयरेक्टर डॉ. केकेएस मेर ने अपनी तहरीर में कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे नारायण सिंह रावत नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और विधायक मदन सिंह बिष्ट से बात कराई। विधायक ने उनसे कॉलेज के कार्यों और टेंडर के संबंध में पूछताछ की, जिसका उन्होंने जवाब दिया। इसके बाद उनके दूसरे नंबर पर कई कॉल आईं जो उन्होंने रिसीव नहीं की। निदेशक का आरोप है कि रात करीब 10 बजे विधायक अपने समर्थकों के साथ परिसर स्थित उनके आवास पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज देने लगे। उनके साथ आए नारायण सिंह रावत ने विधायक से माफी मांगने के लिए कहा। बाहर नहीं आने पर दरवाजे को जोर-जोर से पीटा गया। इससे घर में मौजूद पत्नी और बेटी दहशत में आ गईं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर होती रही वायरल वीडियो की चर्चा

विधायक मदन बिष्ट का वीडियो वायरल होने पर पूरे दिन इसकी चर्चा होती रही। चूंकि दोनों पक्ष अपनी-अपनी तहरीर लेकर थाने पहुंचे इसलिए वहां खासी भीड़ रही।  

विधायक ने भी निदेशक के खिलाफ दी तहरीर

विधायक मदन बिष्ट और उनके समर्थकों ने भी निदेशक के खिलाफ प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। विधायक ने कहा कि वह चौखुटिया भ्रमण से लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को मैस और वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन को लेकर अपने प्रतिनिधि नारायण रावत के मोबाइल से कॉल की। संपर्क नहीं होने पर अपने नंबर से कई बार उन्हें कॉल किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। आरोप लगाया कि जब वह निदेशक के आवास पर पहुंचे तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। हालांकि पुलिस ने विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है।  
 
निदेशक की तहरीर पर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। निदेशक के खिलाफ भी तहरीर मिली है, जिसकी जांच होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- टीआर वर्मा, सीओ, रानीखेत।

निदेशक ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। मैंने कर्मचारियों की परेशानी को लेकर निदेशक से वार्ता की थी लेकिन उन्होंने अभद्रता की।
- मदन सिंह बिष्ट, विधायक, द्वाराहाट।

विधायक ने मेरे आवास पर आकर मुझे धमकाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना से मेरा परिवार डरा हुआ है। मुझे खतरा है, सुरक्षा मिलनी चाहिए।
- डॉ. केकेएस मेर, निदेशक, इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed