फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime Firing on Youth going to distribute wedding cards with his grandfather

Roorkee: दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Sun, 30 Jun 2024 01:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Jun 2024 01:06 PM IST
सार

Roorkee Crime News: युवक की 15 जुलाई को शादी है। वह अपने दादा के साथ शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

विज्ञापन
Roorkee Crime Firing on Youth going to distribute wedding cards with his grandfather
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकबालपुर फाटक के पास फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को पांव में गोली लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी  गौरव कुमार की शादी 15 जुलाई को है। वह अपने दादा जगतसिहं के साथ अपनी शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली गौरव पांव में लगी। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


कातिल मां की हैवानियत: बेटी का गला दबाते समय छटपटाहट भी उसे झकझोर न सकी, प्रेमी ने पकड़ लिए थे हाथ-पांव
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed