फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime bloody clash involving firing and stone-pelting during the Sant Ravidas Jayanti procession One D

Roorkee Crime: रविदास शोभायात्रा के भंडारे में खूनी संघर्ष, दो लोगों की हत्या, तीन घायल

Sun, 01 Feb 2026 07:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Feb 2026 07:04 PM IST
सार

Roorkee Crime News: शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष में बदल गया। अचानक दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई और पथराव भी हुआ।

विज्ञापन
Roorkee Crime bloody clash involving firing and stone-pelting during the Sant Ravidas Jayanti procession One D
शोभायात्रा के दौरान फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रविदास शोभायात्रा के भंडारे में रविवार को युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस बीच दोनों गुटों के युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पहले पक्ष के आनंद (28) की गोली मारकर और दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि छर्रे लगने से तीन अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद से गांव में तनाव है, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविवार को रविदास शोभायात्रा निकाली गई, जिसका मंदिर में समापन हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर के समीप भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। इसके लिए शाम पांच बजे वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा थी। तभी युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच दोनों गुट के युवकों में गोलियां चल गईं। पहले पक्ष के आनंद (28) निवासी बिनारसी के सीने में एक गोली लगी और माैके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव लेने की कोशिश की तो पीड़ित परिजन-ग्रामीणों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


गुंडई के 45 मिनट: राह चलते लोगों को पीटा, पुलिसकर्मियों से की हाथापाई, चौकी प्रभारी के स्टार नोचे
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया और सड़क पर ही शव रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, छर्रे लगने से घायल विकास, गगन और योगेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।

उधर, देर रात गांव के ही खेत में दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की लाश मिली। शरीर पर निशान मिलने से पीटकर उनकी हत्या करने की आशंका है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos

Roorkee Crime bloody clash involving firing and stone-pelting during the Sant Ravidas Jayanti procession One D

छावनी में तब्दील हो गया गांव
दो पक्षों की रंजिश में दो लोगों की हत्या होने के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। जिलेभर से पुलिस को गांव में भेजा गया। झबरेड़ा, रुड़की, कलियर, भगवानपुर समेत अन्य थाने और कोतवाली की पुलिस ने घटनास्थल, गांव के मुख्य चौक चौराहे के अलावा पीड़ित परिवार के घर के आसपास डेरा डाल लिया है।



कई वाहनों में की गई तोड़फोड़
हत्याओं के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों के बाहर खड़े करीब दस दोपहिया वाहनों को भी निशाना बनाया, इससे लोग दहशत में है। गांव के लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस और खुफिया विभाग की नजर बनी हुई है।

भूसे में आग लगाने की कोशिश
घटनास्थल के पास घरों में तोड़फोड़ के बाद एक जगह पर आगजनी की भी कोशिश की गई। बताया गया कि एक ग्रामीण के भूसे के ढेर में दूसरे पक्ष के लोगों ने आग लगाने की कोशिश की, हालांकि लोगों ने उपद्रवियों पर काबू करने की कोशिश की और उन्हें वहां से भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed