{"_id":"63957c9148c953409c0746de","slug":"roorkee-cm-pushkar-singh-dhami-inaugurates-jeevandeep-bal-gurukulam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: जीवनदीप एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, किया बाल गुरुकुलम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: जीवनदीप एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, किया बाल गुरुकुलम का उद्घाटन
Sun, 11 Dec 2022 03:39 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 11 Dec 2022 03:39 PM IST
सार
सीएम धामी ने समाज में शिक्षक और संत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि अंक को पूर्णांक में बदलने का काम शिक्षक और संत करते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुड़की के नंद विहार स्थित जीवनदीप एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने जीवनदीप बाल गुरुकुलम का उद्घाटन भी किया। वहीं, उन्होंने सिद्धाबली हनुमान कुश्ती अखाड़ा के कुश्ती पहलवानों से वार्ता कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami: दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम धामी, गुजरात में शपथ ग्रहण में भी हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
सीएम धामी ने समाज में शिक्षक और संत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि अंक को पूर्णांक में बदलने का काम शिक्षक और संत करते हैं। इन दोनों की भूमिका से भारत संस्कार और समृद्धि प्राप्त करेगा। शिक्षक किसी भी विद्यार्थी के जीवन को प्रकाश एवं उन्नति से आलोकित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत गौरवशाली अतीत को प्राप्त कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जी 20 देशों के लोग भारत पहुंचेंगे, दो दल उत्तराखंड भी आएंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति नए शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देगी, ताकि एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समर्थ और शक्तिशाली भारत के रूप में देश आगे बढ़ रहा है। जल्द ही दो से ढाई घंटे में दिल्ली की दूरी तय होगी। इस दौरान उन्होंने सलेमपुर में सड़क के निर्माण और आश्रम खोल के निर्माण की घोषणा।