फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee champion in state level sports competition

Dehradun News: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रुड़की चैंपियन

Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Roorkee champion in state level sports competition
प्राविधिक शिक्षा विभाग की दून में आयोजित हुई दो दिवसीय सातवीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। दो दिन तक विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रुड़की की टीम चैंपियन बनी। जबकि, द्वाराहाट की टीम दूसरे और काशीपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, व्यक्तिगत चैंपियनशिप में महिला वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट की मीनाक्षी व पुरुष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक विकासनगर के आयुष ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथेलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित हुई प्रतियोगिता के समापन पर सचिव रविनाथ रमन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा, खेलकूद से छात्र-छात्राओं का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। प्राविधिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक रूप से छात्रों को उद्योगों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना है ताकि अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सकें। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा के निदेशक आरपी गुप्ता, अपर निदेशक देशराज, डॉ. राजेश उपाध्याय, डॉ. मुकेश पांडे, नरेंद्र कुमार, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







विभिन्न प्रतियोगिताओं में रहे विजेता



200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में मीनाक्षी तिवारी, साक्षी गोस्वामी, दीपा महेरा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि, पुरुष वर्ग में स्वयं सिंह ने पहला, रक्षित पांडे ने दूसरा और आयुष सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अरिहंत डंडरियाल पहले, गणेश बिष्ट दूसरे और मनीष सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन एकल पुरुष वर्ग में नीलेश मुरारी विजयी रहे जबकि पीयूष उपविजेता बने। बैडमिंटन युगल पुरुष वर्ग में नीलेश मुरारी, उत्कर्ष पटवा विजेता एवं गौरव कश्यप, हर्षित अमरीश उपविजेता रहे। टेबल टेनिस एकल पुरुष वर्ग में दिवस जोशी विजेता और सचिन जोशी उपविजेता रहे। टेबल टेनिस युगल पुरुष वर्ग में भूमित कुमार-राहुल पांडे विजेता और करन कुमार-सचिन जोशी उपविजेता रहे। रिले रेस पुरुष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक बाजपुर, केएल पॉलीटेक्निक रुड़की और राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed