Roorkee: अचानक चिपके अमृतसर से बिहार जा रही जनसेवा एक्सप्रेस के ब्रेक, रुकते ही यात्रियों में मचा हड़कंप
Roorkee News: जनसेवा एक्सप्रेस अमृतसर से बिहार जा रही थी। ट्रेन रुड़की क्षेत्र के सफरपुर गांव में पहुंची तो अचानक ट्रेन के ब्रेक चिपक गए और ट्रेन रुक गई।
विस्तार
अमृतसर से बिहार जा रही जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन ब्रेक चिपकने से रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव में अचानक रुक गई। अचानक ट्रेन रुकने से हड़कंच मच गया। ट्रेन रुकते ही तुंरत लोग ट्रेन से उतरने लगे। 20 मिनट गांव में खड़ी रहने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
सोमवार को जनसेवा एक्सप्रेस अमृतसर से बिहार जा रही थी। दोपहर में करीब दो बजे ट्रेन रुड़की क्षेत्र के सफरपुर गांव में पहुंची तो अचानक ट्रेन के ब्रेक चिपक गए और ट्रेन रुक गई। ट्रेन रुकते ही अचानक हड़कंप मच गया। यात्री तुंरत ही ट्रेन से उतर गए। मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति रही। इसके बाद ट्रेन 20 मिनट तक गांव में ही खड़ी रही।
ये भी पढ़ें... Roorkee News: हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही बिहार की युवती लापता
गांव की आबादी वाले क्षेत्र में ट्रेन अचानक रुकी तो हड़कंप मच गया। यात्री उतरे और ट्रेन से दूर जाकर खड़े हो गए। काफी समय तक यात्रियों की ट्रेन रुकने की वजह ही पता नहीं लगी। इसके बाद ब्रेक चिपकने की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली और फिर ट्रेन में सवार हो गए।