रुड़की: रास्ते पर पेड़ लगाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले धारदार हथियार, एक दर्जन लोग घायल
- फायरिंग का भी आरोप, गंभीर घायल चार लोग हायर सेंटर रेफर, अन्य लोग भगवानपुर-रुड़की में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रास्ते पर पेड़ लगाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। खूनी संघर्ष में एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज भगवानपुर और रुड़की में किया जा रहा है।
हीं, मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों पर फायरिंग का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शेरपुर गांव निवासी अरशद और तज्जमूल के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बुधवार को अरशद पक्ष के लोगों का आरोप था कि तज्जमूल पक्ष के लोगों ने खेत के चक मार्ग पर पेड़ लगा दिए। इसे लेकर दोनों पक्ष के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में पहले कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
यहां डॉक्टरों ने तनवीर, सदाकत, जिशान और फिरोज को गंभीर हालत में देहरादून रेफर कर दिया। जबकि दोनों पक्षों के इकराम, तज्जमूल, अनश, शौकीन, समीर, लियाकत सहित अन्य तीन लोगों का इलाज भगवानपुर और रुड़की में चल रहा है।
अरशद पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है। जबकि, दूसरे पक्ष ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।