फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Bhim Army Five Workers arrested including state president

रुड़की: भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार, पुलिस ने  नाकाबंदी कर पकड़ा

Thu, 13 Aug 2020 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Aug 2020 10:05 PM IST
सार

  • दो समुदायों के बीच हुए विवाद में कार्यकर्ताओं के साथ बहादराबाद जाने की थी सूचना
  • शांतिभंग की आशंका के चलते पुलिस ने उठाया कदम, जेएम के सामने पेश कर छोड़ा 

विज्ञापन
Roorkee: Bhim Army Five Workers arrested including state president
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में जुटकर बहादराबाद पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने रुड़की में नाकाबंदी कर दी। इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बहादराबाद में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता रुड़की में एकत्र होकर बहादराबाद के लिए कूच करेंगे। इसके तहत सुबह करीब दस बजे मिलिट्री चौक और रामपुर तिराहे पर पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मिलिट्री चौक से भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, तीरथ निवासी मोहम्मदपुर मोहनपुरा, साहुल निवासी ढंडेरा रुड़की, प्रवीण निवासी ढंडेरा और एजाज कुरैशी निवासी पूर्वी अंबर तालाब को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी को मंगलौर कोतवाली ले जाया गया। वहीं, रामपुर चुंगी पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने परवेज खान को भी गिरफ्तार किया। इन सभी को शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जमानत पर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed