फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Aerial firing by youth outside student's house in old enmity

रुड़की: पुरानी रंजिश में छात्र के घर के बाहर युवकों ने की हवाई फायरिंग, घर का गेट तोड़ने की कोशिश

Mon, 07 Sep 2020 10:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Sep 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: Aerial firing by youth outside student's house in old enmity
हवाई फायरिंग - फोटो : फाइल फोटो

रुड़की के भगवानपुर में पुरानी रंजिश में एक युवक ने कई साथियों के साथ मिलकर छात्र के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग कर घर का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक फरार हो गए। छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव रुहालकी दयालपुर निवासी शशांक कुमार बीए के छात्र हैं। कुछ माह पूर्व उनकी प्रेमराजपुर निवासी एक युवक से दोस्ती थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। तभी से युवक शशांक से रंजिश रखता आ रहा है। आरोप है कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे प्रेमराजपुर निवासी युवक एक दर्जन साथियों के साथ शशांक के घर आ पहुंचा। युवकों ने हंगामा करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी और घर का गेट खुलवाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि गेट नहीं खोलने पर युवकों ने उसे तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। काफी देर तक युवक उत्पात मचाते रहे। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वे फरार हो गए। सोमवार को छात्र के पिता ने थाने पहुंचकर युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही बेटे की जान को खतरा जताया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवकों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में फैली दहशत
युवकों के उत्पात मचाने और हंगामा करने से ग्रामीण जाग गए। अपनी-अपनी छतों से युवकों की हरकत देखने लगे। इस बीच युवकों ने हवाई फायरिंग की तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण अपनी छतों से नीचे आकर घर में छिप गए। युवकों के जाने के बाद ग्रामीण दरवाजा खोलकर बाहर आए और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed