फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident News: Truck And Bike Accident, Three People Killed

रुड़की: एक बाइक पर सवार होकर जा रहे छह लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Sat, 27 Jun 2020 08:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Jun 2020 08:13 PM IST
सार

  • मंगलौर में बैंक के पास हुआ हादसा, दो बच्चों समेत तीन लोग घायल, चालक फरार
  • मार्ग पर लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया जाम, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
Roorkee Accident News: Truck And Bike Accident, Three People Killed
रुड़की में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के मंगलौर में एक बाइक पर सवार होकर जा रहे छह लोगों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में दोबारा काम शुरू करने देहरादून आ रहे थे चार युवक, रास्ते में ही ऐसे खींच ले गई मौत...
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊदलहेड़ी निवासी कुलदीप उर्फ फोनी शनिवार सुबह किसी काम से अपनी पत्नी पूनम और डेढ़ साल के बेटे सागर को लेकर रुड़की आया था। दोपहर में तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।

बाइक दूर तक फिसलती हुई सड़क पर जा गिरी

इसी बीच रुड़की रोडवेज बस स्टैंड के पास उसके भाई संदीप की पत्नी मीनाक्षी अपने दो बच्चों चिंकी और किरण के साथ घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। भाभी को देख कुलदीप ने बाइक रोक ली और तीनों को बैठा लिया। इसके बाद एक ही बाइक से छह लोग मंगलौर की ओर चल पड़े। जैसे ही वे कस्बे में एसबीआई की शाखा के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक दूर तक फिसलती हुई सड़क पर जा गिरी।

हादसे में कुलदीप की पत्नी पूनम और बेटे सागर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुलदीप, उसकी भाभी और दोनों बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ को देख चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल रुड़की भेजा।

यहां उपचार के दौरान मीनाक्षी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन फानन में परिजन अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।

लापरवाह सिस्टम, बेपरवाह आम जन

शनिवार को मंगलौर में हुए सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में सिस्टम के साथ बाइक सवार की भी भारी लापरवाही सामने आई है। पहले तो एक बाइक पर छह लोगों ने बैठकर नियम तोड़ा, इसके बाद लॉकडाउन में यातायात नियमों का पालन कराने का दम भरने वाली ट्रैफिक पुलिस से लेकर सीपीयू और सिविल पुलिस को एक बाइक पर सवार छह लोग नजर नहीं आए। जबकि रोडवेज बस स्टैंड के पास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है।

इतना ही नहीं तहसील के सामने और मिलिट्री चौक पर पुलिस से लेकर सीपीयू की फौज खड़ी रहती है, लेकिन कहीं भी बाइक सवार को रोका नहीं गया, जो कहीं न कहीं चेकिंग में पुलिस की लापरवाही उजागर कर रहा है। दूसरी ओर, ट्रक चालक की भी लापरवाही सामने आई, जिसे आगे चल रही बाइक नजर नहीं आई और उसने तीन लोगों की जान लेकर परिवार की खुशियां छीन लीं।

डिवाइडरों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग
शनिवार को हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। इस संबंध में आप के विधानसभा प्रभारी हाजी अमजद उस्मानी ने हाईवे पर बने डिवाइडरों की ऊंचाई को बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि हाईवे पार करने के लिए क्रॉस कट होने चाहिए, जिससे लोग आसानी से हाईवे पार कर सकें। हाईवे पर क्रॉस कट न होने पर आए दिन हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहीं, कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि निर्माण कंपनी को इस संबंध में लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed