फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roop Durgapal returns as Natasha

नताशा के किरदार में फिर लौटीं रूप दुर्गापाल

Sat, 10 Jul 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Roop Durgapal returns as Natasha
टीवी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रूप दुर्गापाल के फैंस का इंतजार अब खत्म होने को है। धारावाहिक बालिका वधु में सांची के किरदार से हर घर में अपनी जगह बनाने वालीं रूप न केवल अपने अभिनय से बल्कि अपनी पहाड़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए खूब चर्चा में हैं। फिलहाल वह धारावाहिक ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ सीजन 3 में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

धारावाहिक का प्रोमो जारी हो गया है। इस धारावाहिक के पहले सीजन में रूप दुर्गापाल के किरदार नताशा को लोगों ने खूब पसंद किया था। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल धारावाहिक ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ सीजन 3 में नजर आएंगी। शो 12 जुलाई को सोनी टीवी पर रात 8.30 बजे प्रसारित होगा। यह शो का तीसरा सीजन है और दर्शकों से रूप को अपने नताशा के किरदार के लिए खूब प्यार मिला था। यही वजह है कि लोगों ने नताशा के किरदार को बहुत मिस किया। रूप दुर्गापाल ने बताया कि शो में उनका किरदार पॉजिटिव है।
विज्ञापन

कहा कि मुझे उम्मीद है कि जो प्यार मुझे लोगों से पहले मिला है वो आगे भी मिलेगा। रूप ने बताया कि वह वेब सीरीज के लिए भी तैयारी कर रही हैं। जल्द ही लोग मुझे वेब सीरीज में देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायकी में भी आजमा रहीं हाथ, पहाड़ी संगीत को कर रहीं प्रमोट
भले ही अभिनेत्री रूप दुर्गापाल अपने काम के चलते ज्यादातर मुंबई में ही रहती हैं, लेकिन उनका पहाड़ के प्रति लगाव उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पता चलता है। रूप ने बताया कि वह बॉलीवुड फिल्मों में गायकी में भी हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों के लिए अभी गाया भी है। इसके अलावा अपने सोशल मीडिया अकांउट पर रूप दुर्गापाल पारंपरिक वेशभूषा पहकर गढ़वाली-कुमाऊंनी गीत को बढ़ावा दे रही हैं। उनके अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम के कारण ही उन्हें पसंद करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed