फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roop durgapal in swaragini.

अल्मोड़ा की रूप कलर्स के स्वरागिनी में बनेंगी ‘काव्या’

Fri, 19 Feb 2016 12:59 PM IST
हिमांशु जोशी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
हिमांशु जोशी/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 19 Feb 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
roop durgapal in swaragini.

धारावाहिक बालिका वधू में ‘सांची’ के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाली अल्मोड़ा निवासी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल एक बार फिर दर्शकों के सामने होंगी। इस बार वे कलर्स में प्रसारित धारावाहिक स्वरागिनी में ‘काव्या’ के किरदार में नजर आएंगी। शुक्रवार को एपिसोड को ऑनएयर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


अमर उजाला से फोन पर बातचीत में अल्मोड़ा निवासी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने बताया कि कलर्स में ‘स्वरागिनी’ धारावाहिक काफी लंबे समय से चल रहा है। लोगों ने इस धारावाहिक को काफी पसंद भी किया है। रूप बताती है कि ‘मैं धारावाहिक में लीड रोल निभा रहीं लक्ष्या के अपोजिट होंगी। मेरे किरदार का नाम ‘काव्या’ है।
विज्ञापन


काव्या एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतर सिंगर भी है। लक्ष्या का अपने पति से तलाक हो जाता है। लक्ष्या के पति की गर्ल फ्रैंड है काव्या। काव्या से उसकी शादी हो जाती है। काव्या एक्ट्रेस है, इसलिए उसके काफी नखरे हैं। जब वो घर में आती है तो उसके नखरों के कारण लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहानी में कई तरह के ट्विस्ट हैं।’ शुक्रवार से एपिसोड ऑनएयर हो जाएगा। शुक्रवार को मेरा चेहरा नहीं दिखाएंगे, ताकि लोगों में सस्पेंस बना रहे। सोमवार से मैं लोगों के सामने होंगी।


रूप बताती हैं कि इस रोल के लिए मैने काफी मेहनत की है। घर में घंटों सिंगिंग की प्रेक्टिस की, ताकि लोगों को रोल में सच्चाई दिखे। उम्मीद है कि जिस तरह का प्यार लोगों ने बालिका वधू की ‘सांची’ को दिया, वही प्यार ‘स्वरागिनी’ की ‘काव्या’ को भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed