{"_id":"5f6d8c218ebc3ed9c5778a7b","slug":"rookree-toll-plaza-protest-mla-mamta-rakesh-sit-on-dharna-with-villagers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : अधूरे काम के बीच शुरू हुए टोल प्लाजा का विरोध, स्थानीयों को छूट न देने पर ग्रामीणों संग धरने पर विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की : अधूरे काम के बीच शुरू हुए टोल प्लाजा का विरोध, स्थानीयों को छूट न देने पर ग्रामीणों संग धरने पर विधायक
Fri, 25 Sep 2020 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर धरना शुरू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर के पास हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने में स्थानीय ग्रामीणों को छूट नहीं देने का विरोध शुरू हो गया है। विधायक ममता राकेश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने टोल टैक्स के पास हाईवे पर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से से रियायत देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को टोल प्लाजा का शुभारंभ, कारों के लिए चुकाने होंगे 20 रुपये
दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन का काम पूरा कर लिए जाने के बाद अब वाहनों को टोल प्लाजा पर यात्रा शुल्क चुकाना होगा। गुरुवार को टोल प्लाजा का शुभारंभ करते हुए शुल्क वसूली शुरू कर दी गई है। इसके लिए निर्धारित की गई दरों के अनुसार कार समेत हल्के वाहनों को सिंगल यात्रा के लिए 20 रुपये और आने जाने के लिए 30 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
गुरुवार को एनएच के मैनेजर मार्केटिंग प्रवीण कटियार ने हाईवे पर करौंदी के समीप बनाए गए टोल प्लाजा का उद्घाटन किया। इसी के साथ वाहनों से शुल्क लेना शुरू कर दिया गया है। एनएच के डिप्टी मैनेजर राघव त्रिपाठी ने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों के गुजरने के लिए दरें निर्धारित कर दी गई हैं। इसके लिए सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
तय दरों के अनुसार कार, जीप और हल्के वाहनों को एक तरफ के लिए जहां 20 रुपये चुकाने होंगे, वहीं आने जाने के लिए 30 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि ऐसे वाणिज्यक वाहन जो कि जनपद के भीतर पंजीकृत हों, उनके लिए यह शुल्क मात्र 10 रुपये होगा। इसी तरह दो धुरी वाले बस और ट्रक के लिए एक तरफ का शुल्क 65 रुपये और दोनों तरफ का शुल्क 95 रुपये होगा। जनपद के भीतर पंजीकृत वाणिज्यक वाहनों की श्रेणी में आने वाले बस और ट्रक के लिए यह शुल्क मात्र 30 रुपये होगा।
अधूरे काम के बीच शुरू हुए टोल प्लाजा का विरोध
हाईवे पर काम अधूरा होने के बावजूद टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली का विरोध होने लगा है। लोगों का कहना है कि अभी तक न तो सभी जगहों पर लाइटें जल रही हैं और न ही नालों का निर्माण हुआ है। इसके अलावा सर्विस रोड पर रेलिंग नहीं लगाई गई है। सर्विस रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
गुरुवार को जब टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली का काम शुरू हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई। अलावलपुर गांव निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राज सिंह का कहना है कि सड़कें अधूरी पड़ी हैं। ऐसे में टोल टैक्स लेना गलत है। इसका विरोध किया जाएगा। मक्खनपुर निवासी मोहम्मद लुकमान का कहना है कि हाईवे के पूरी तरह ठीक होने के बाद ही टोल प्लाजा शुरू होना चाहिए था।
यह पूरी तरह गलत है। इसका विरोध किया जाएगा। खेलपुर निवासी मोहम्मद जमशेद का कहना है कि प्रशासन को शिकायत कर इसका विरोध किया जाएगा। भगवानपुर निवासी अंकुर कुमार का कहना है कि हाईवे पर अंधेरा पड़ा है। लाइटें तक नहीं जल रही हैं, लेकिन टोल प्लाजा पर वसूली शुरू कर दी गई है। इसके विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।