फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   roof beam of school fell down.

प्रार्थना के बाद गिर पड़ी स्कूल की बीम, बाल-बाल बचे बच्चे

Sat, 13 Aug 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Sat, 13 Aug 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
roof beam of school fell down.
टल गया बड़ा हादसा - फोटो : AmarUjala

जर्जर स्कूल भवन के चलते शुक्रवार को एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टिहरी के कोटी-फैगूल के ग्राम पाली में प्राथमिक स्कूल के छात्र प्रार्थना करने के बाद अंदर प्रवेश करने ही वाले थे कि छत का बिम भरभरा कर गिर पड़ा। संयोग से सभी बच्चे बाहर थे, इसलिए कोई अनहोनी नहीं हुई।

विज्ञापन


खतरे को देखते हुए स्कूल पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि मंगलवार को भी कीर्तिनगर ब्लॉक के रानीहाट गांव में प्राथमिक स्कूल का शौचालय ध्वस्त होने से एक बच्ची की मौत हो गई थी और एक बालिका घायल हो गई थी।
विज्ञापन


भिलंगना ब्लॉक में कोटी-फैगूल पट्टी के ग्राम पाली के प्राथमिक स्कूल में सुबह पौने आठ बजे 36 विद्यार्थी प्रार्थना समाप्त कर कक्षा में प्रवेश करने ही वाले थे कि एक कमरे की छत का बिम टूट कर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालों से जर्जर पड़ा है स्कूल भवन
गांव के प्रधान राकेश लाल ने बताया कि स्कूल भवन तीन-चार साल से जर्जर बना हुआ है। शिक्षा विभाग से लगातार नया भवन बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। मजबूरन छात्र-छात्राओं को जोखिम उठाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। खतरे को देखते हुए अब कक्षाएं पंचायत भवन में संचालित की जा रही है।


इस संबंध में डिप्टी बीईओ भुवनेश्वर प्रसाद का कहना है कि पाली ही नहीं, कई स्कूल भवन जर्जर हैं। मरम्मत और नव निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी छात्र को चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed