फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rohingya infiltrate in Haridwar

हरिद्वार में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ, गृह विभाग से जांच कराने की मांग

Thu, 02 Aug 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Aug 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Rohingya infiltrate in Haridwar
Rohingya

भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने खुलासा किया कि हरिद्वार में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ हो रही है। इस मामले में उन्होंने प्रमुख सचिव गृह और पुलिस विभाग से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


गृह विभाग ने स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को चौकस कर दिया है। चैंपियन के मुताबिक, शिकायत के कुछ समय बाद उनसे एलआईयू ने संपर्क साधा है।

विधायक के खुलासे के संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों की उत्तराखंड में घुसपैठ की कोई प्रमाणिक सूचना नहीं है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीके कृष्ण कुमार ने भी ऐसी किसी सूचना से साफ इनकार किया है। अलबत्ता उन्होंने ऐसे इनपुट्स मिलने की सूरत में कार्रवाई की बात जरूर कही है।

विज्ञापन

यहां हो रहा रोहिंग्या मुसलिमों को बसाने का षड्यंत्र

Rohingya infiltrate in Haridwar
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : AmarUjala
उधर, खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उन्हें सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि हरिद्वार नगर क्षेत्र (ज्वालापुर के आसपास) रोहिंग्या मुसलिमों को बसाने का षड्यंत्र जारी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता उनके राशन कार्ड तक बना चुके हैं। फोटो पहचान पत्र बनाने की तैयारी चल रही है। चैंपियन ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर संदेह जताते हुए कहा कि यह प्रक्रिया 2017 के शुरू में हो गई थी, जिसका अब जाकर थोड़ा-बहुत पर्दाफाश हुआ है।

उन्होंने इस संबंध में गृह विभाग और पुलिस विभाग को सूचना दे दी है। प्रमुख सचिव गृह से मुलाकात कर उनसे रोहिंग्या मुसलिमों की घुसपैठ की जांच की मांग की है।

 

'ऐसी कोई प्रमाणिक जानकारी अभी हमारे पास नहीं है'

Rohingya infiltrate in Haridwar
trivendra singh rawat

रोहिंग्या मुसलिमों की खबरें सोशल मीडिया पर उठती रहती हैं। ऐसी कोई प्रमाणिक जानकारी अभी हमारे पास नहीं है। लेकिन रोहिंग्याओं पर जिस तरह से कुछ दलों ने अपना रुख दिखाया है, वह उचित नहीं है। देश के अंदर घुसपैठियों के लिए जगह नहीं है। देश की सुरक्षा सबसे पहले है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मसले पर एक हो।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री 

मेरी शिकायत पर कार्रवाई शुरू हो गई है। हरिद्वार एलआईयू से मेरे पास इस संबंध में फोन आया है। मामला बहुत संवेदनशील है।
- कुंवर प्रणव चैंपियन, विधायक, भाजपा

रोहिंग्या मुसलिमों की घुसपैठ हमारी जानकारी में नहीं है। लेकिन ऐसी कोई शिकायत या इनपुट है तो इसका रिव्यू कर लेंगे।
- वीके कृष्ण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed