फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rock fell from the hill near Malari Highway BRO 52 feet long bridge broke Chamoli Uttarakhand News

Chamoli: मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान, BRO का 52 फीट लंबा पुल टूटा, आवाजाही हुई बंद

Fri, 07 Mar 2025 01:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Mar 2025 01:00 PM IST
सार

मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से चट्टान गिर गई, जिससे बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल टूट गया। दो दिन पहले चट्टान टूटने से गोविंदघाट में बना भी मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था।

विज्ञापन
Rock fell from the hill near Malari Highway BRO 52 feet long bridge broke Chamoli Uttarakhand News
पुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली जिले के मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान से बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल टूट गया। पुल टूटने से सीमावर्ती इलाकों में आवागमन बंद हो गया है। भाप कुंड के समीप पनघटी नाले के ऊपर बना बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल गिरने से आवाजाही की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मौके पर पहुंचकर वैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


चमोली में ही पांच मार्च को चट्टान टूटने से गोविंदघाट में बना मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। इसके साथ ही पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  महिला ड्राइवर हो रही हैं तैयार, एक सप्ताह कराएंगी मुफ्त सफर, पहली सवारी बनेंगी कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदघाट के सामने पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान टूटकर सीधे अलकनंदा नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज (केबल के सपोर्ट पर बना पुल) पर गिर गई। एक झटके में पुल पत्थरों के साथ अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल का पुलना की तरफ का हिस्सा नदी में गिर गया जबकि गोविंदघाट की तरफ का हिस्सा तिरछा होकर लटक गया। वहीं मलबे में एक व्यक्ति भी दब गया। घटना के बाद तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और लोनिवि की टीमें मौके पर पहुंची।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed