{"_id":"654bdc7c5bdd70e0f20447e5","slug":"robots-can-prove-to-be-more-effective-in-crowded-areas-dehradun-news-c-5-1-drn1031-284014-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फायर ब्रिगेड को अत्याधुनिक वाहन और रोबोट की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फायर ब्रिगेड को अत्याधुनिक वाहन और रोबोट की दरकार
विज्ञापन
Iभीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्निशमन के लिए रोबोट जरूरी
I
I
I
Iऊंचाई वाले और पहाड़ी इलाकों में विशेष वाहनों का प्रस्ताव भी भेजाI
फायर ब्रिगेड को इन दिनों विशेष वाहनों और रोबोट की दरकार है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में रोबोट ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा पहाड़ और नदी दलदल में चलने के लिए ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) की भी दमकल विभाग को जरूरत है। इन सबके प्रस्ताव विभिन्न स्तर पर भेजे गए हैं।
दरअसल, कई जगह आग ऐसी जगहों पर लगती है, जहां बड़ी गाड़ियां आसपास तो पहुंच जाती हैं। मगर, घटनास्थल के पास फायरमैन नहीं जा पाते हैं। ऐसे में तीन साल पहले विभाग की ओर से कुछ रोबोट खरीदने पर सहमति बनी थी। इसके लिए कई कंपनी से बात हुई। काफी समय प्रस्ताव इधर-उधर घूमता रहा। अब जाकर इसके लिए उम्मीद जगी है।
Iरोबोट अगले साल मिलने की उम्मीदI
फायर सर्विस के प्रस्ताव के बाद अब दो रोबोट खरीदने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जल्द ही टेंडर भी जारी होने जा रहे हैं। टेंडर होने के बाद दो रोबोट फायर ब्रिगेड को मिल जायेंगे। इनका सबसे पहले प्रयोग देहरादून में ही किया जाएगा। यदि सफलता मिली तो अन्य जगहों के लिए भी रोबोट खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
Iनदी, दलदल के लिए एटीवी का प्रस्ताव भी लंबितI
नदी, दलदल और पहाड़ों में दमकल को रेस्क्यू करने के लिए बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है । बड़े वाहन तो छोड़ो यहां छोटे वाहन भी नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों के लिए विशेष एटीवी की जरूरत है। इसका प्रस्ताव भी लंबे समय से लंबित है।