फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery in allahabad ATM bank

एटीएम का कैमरा ठीक करने के बहाने अंदर घुसा युवक, फिर जो किया उससे मचा हड़कंप

Sat, 09 Dec 2017 07:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Dec 2017 07:07 AM IST
विज्ञापन
 robbery in allahabad ATM bank
atm

आईडीबीआई के एटीएम के बाद अब इलाहाबाद बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


हुआ यूं कि एटीएम का कैमरा ठीक करने के बहाने अंदर घुसे युवक ने मशीन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर तैनात गार्ड तो उसे कर्मचारी मानकर बाहर ही बैठा रहा, लेकिन खटपट की आवाज सुनकर बैंक कर्मियों को उस पर शक हुआ तो पूरी साजिश से पर्दा उठ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बृहस्पतिवार सुबह घंटाघर के पास स्थित इलाहाबाद बैंक के एटीएम में तैनात गार्ड को कैमरा ठीक करने का झांसा देकर एक युवक अंदर दाखिल हो गया। कैमरा ठीक करने के नाम पर आरोपी ने उसे नीचे उतार लिया और रुपयों से भरी मशीन को खोलने की कोशिश शुरू कर दी।

विज्ञापन

खटपट की आवाज से हुआ शक, कर्मचारी पहुंचने

 robbery in allahabad ATM bank
एटीएम
मशीन का लॉक तोड़ने के बाद वह कैश निकालने की कोशिश कर ही रहा था कि एटीएम से लगे बैंक में कर्मचारी पहुंचने लगे। उन्हें खटपट की आवाज से शक हुआ तो मौके पर पहुंच गए, वहां का नजारा देख सब सकते में आ गए।

आरोपी को पकड़कर पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने आरोपी दिनेश रावत निवासी टिहरी के पास से कैमरा बरामद कर लिया। शहर कोतवाली निरीक्षक बीबीडी जुयाल ने बताया कि प्रबंधक की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed