फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rob and Double lane Tunnel will open from 7 october in dehradun

7 अक्टूबर से आसान होगा देहरादून का सफर, आरओबी और डबल लेन सुरंग से गुजरेंगे यात्री

Wed, 03 Oct 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rob and Double lane Tunnel will open from 7 october in dehradun
डाटकाली सुरंग

हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच मोहकमपुर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) सात अक्तूबर को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही डाट काली मंदिर के पास बनी डबल लेन सुरंग भी खुल जाएगी। इन दोनों प्रोजेक्टों के खुलने से देहरादून का सफर आरामदायक हो जाएगा। यात्रियों को लंबे जाम से छुटकारा मिल सकेगा। मुख्य अभियंता (लोनिवि) हरिओम शर्मा का कहना है कि आरओबी और डबल लेन सुरंग खोलने में अब कोई अड़चन नहीं है। 

विज्ञापन


इधर, शासन स्तर पर इन दोनों प्रोजेक्टों के विधिवत उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी गई है, मुख्यमंत्री से समय मिलने पर इन दोनों का शुभारंभ तय तारीख से पहले भी हो सकता है। राजधानी देहरादून में सात अक्तूबर से आरंभ हो रहे निवेशक सम्मेलन के मद्देनजर प्रदेश सरकार का भी मोहकमपुर रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर लोनिवि पर दबाव था। सहारनपुर रोड पर मोहंड स्थित डबल लेन सुरंग का काम पूरा तो हो चुका था, लेकिन इसे नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खोले जाने की चर्चा थी।
विज्ञापन


इन चर्चाओं से जुदा दोनों परियोजनाओं को एक ही दिन खोले जाने का निर्णय हुआ। फैसला लेने के बाद से आरओबी का निर्माण कर रही कार्यदायी एजेंसी ने प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। दिन-रात चले काम के बाद अब आरओबी ट्रैफिक की आवाजाही के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलेगा छुटकारा

आरओबी और डबल लेन सुरंग के निर्माण से हरिद्वार-देहरादून के बीच यात्रियों को जाम से छुटकारा मिलेगा। मोहकमपुर रेलवे क्रांसिंग के पास आरओबी निर्माण का कार्य चलने से वहां जाम की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी।

कुछ ऐसा ही हाल देहरादून-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर है जहां मोहंड के पास यात्रियों को जाम की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। 

100 करोड़ के हैं दोनों प्रोजेक्ट
आरओबी और डबल लेन सुरंग निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आई है। आरओबी के निर्माण पर 43 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि डबल लेन सुरंग 57 करोड़ की लागत से तैयार हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed