{"_id":"6a4abe1b4f3fea725b055430","slug":"roadways-will-have-to-take-a-loan-of-100-crore-to-purchase-new-buses-dehradun-news-c-5-hld1006-1010577-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रोडवेज को नई बसें खरीदने के लिए\nलेना होगा 100 करोड़ रुपये का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रोडवेज को नई बसें खरीदने के लिए लेना होगा 100 करोड़ रुपये का ऋण
विज्ञापन
250 नई बसें खरीद को लेकर चल रही प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। परिवहन निगम ने 250 नई बसें खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए रोडवेज को प्रारम्भिक अनुमान के अनुसार करीब 100 करोड़ का ऋण लेना होगा।
परिवहन निगम में फरवरी-2027 तक 200 बसें मानक पूरे कर रूट से हटने की स्थिति में पहुंच जाएंगी। निगम ने नई बसें खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रबंधन 250 नई बसों के लिए टेंडर प्रक्रिया में जुटा है। रोडवेज प्रबंधन के प्रारंभिक आकलन के अनुसार बसें खरीदने के लिए 100 करोड़ तक की जरूरत है। रोडवेज यह राशि ऋण के माध्यम से जुटाएगा। परिवहन निगम प्रबंध निदेशक रीना जोशी के अनुसार बस खरीद को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
-- --
ई बस के लिए तैयार होंगे चार्जिंग स्टेशन
राज्य को प्रधानमंत्री ई बस सेवा के तहत 137 बस मिलनी हैं। इसमें 100 बस का संचालन देहरादून और 37 का हरिद्वार में किया जाना है। यह बस दो माह में मिल सकती है। परिवहन निगम एमडी रीना जोशी ने बताया कि संबंधित बस का संचालन डीसीटीएल के माध्यम से होगा। इसके तहत देहरादून में ट्रांसपोर्ट नगर और हरिद्वार में रोडवेज वर्कशॉप चार्जिंग स्टेशन को तैयार किया जाएगा।