फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   roadways fare increase in uttarakhand

रोडवेज से दिल्ली जाना हुआ और महंगा

Sat, 09 Aug 2014 09:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Aug 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
roadways fare increase in uttarakhand

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में दिल्ली और अन्य शहरों का सफर अब महंगा हो गया है। परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश ने सरकारी बसों के किराये में दस फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


निगम ने 26 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। मंत्री के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव परिवहन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

26 फीसदी का प्रस्ताव था

परिवहन निगम एक साल से किराया वृद्धि की कसरत में लगा था। इस बीच कई चुनाव आने से सरकार लगातार इसे टालती रही। निगम ने लंबे समय से रुकी वृद्धि और बढ़ते व्यय भार के चलते 26 फीसदी किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन


निगम को इस वर्ष मृतक आश्रितों की भर्तियों, बढ़े डीजल और स्पेयर पार्ट्स के दामों सहित कर्मचारियों के बढ़े भत्तों से अतिरिक्त व्यय भार झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने निगम के मई 2005 के जीओ के अनुसार मुताबिक निगम की बसों में संचालन व्यय एवं आय में संतुलन बनाए रखने के लिए एक वर्ष में 10 फीसदी और अवशेष 16 प्रतिशत की वृद्धि से अतिरिक्त व्यय की प्रतिपूर्ति के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

निगम की दलील थी कि पड़ोसी राज्यों में विगत वर्ष तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में अपने बसों के किराये में वृद्धि की गयी है।

परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश के ओर से उनके प्रमुख निजी सचिव केके मदान ने विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि जनता पर अधिक व्यय भार न पड़े इसके लिए परिवहन मंत्री ने निगम के प्रस्तावित 26 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को जनहित में खारिज किया है।

दिल्ली का किराया बढ़ा 25 रुपए
किराये में बढ़ोतरी शुक्रवार से ही लागू हो गई। अब साधारण बस से दिल्ली का किराया 25 अधिक चुकाना होगा, जबकि वाल्वो का किराया 65 रुपए महंगा हुआ है। शुक्रवार को निगम एमडी ब्रजेश संत की ओर से जारी आदेश में दिल्ली के किराये पर ही तस्वीर साफ हुई है।


साधारण बसों में अभी देहरादून-दिल्ली का किराया 245 रुपए था, जो अब 270 रुपए हो गया है। वाल्वो का किराया 650 रुपए के बजाए 715 रुपए हो गया है। एमडी के मुताबिक किराये में की गई वृद्धि शुक्रवार से लागू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed