फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways employees will protest at Labor Minister's residence!

ईएसआई से जुड़ी समस्याओं का नहीं हुआ निराकरण तो श्रम मंत्री आवास पर देंगे धरना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees will protest at Labor Minister's residence!
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून परिवहन निगम में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की ईएसआई से जुड़ी समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर उत्तराखंड उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के आवास के घेराव की चेतावनी दी है। विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को ईएसआई निदेशक प्रशांत आर्य से मिला और समस्याओं से अवगत कराया। परिषद के शाखा अध्यक्ष संजय डोभाल, शाखा मंत्री अनिल धीमान ने बताया कि पहले रोडवेज कर्मचारियों को ईएसआई के तहत इलाज की सुविधा इंद्रेश अस्पताल में मिलती थी। फिर अस्पताल को कारगी चौक उसके बाद अजबपुर खुर्द और अब बंजारावाला क्षेत्र में अस्पताल खोला गया है। अस्पताल दूर होने की वजह से कर्मचारियों में आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही हैं। इलाज से दोगुना खर्चे कर्मचारियों को आने-जाने में करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं प्रतिनिधिमंडल में निदेशक प्रशांत आर्य को अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा उचित व्यवहार नहीं किए जाने की भी शिकायत दर्ज कराई गई। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को दवाओं के लिए बार-बार अस्पताल दौड़ाया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता के दौरान साफ शब्दों में कहा कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो पदाधिकारी, कर्मचारी श्रम मंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी ईएसआई निदेशक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की होगी। वार्ता के बाद निदेशक प्रशांत आर्य ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष संजय डोभाल, शाखा मंत्री अनिल धीमान, भूपेंद्र सिंह बुटोला अजय शर्मा समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed