फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways employees pleaded with the Chief Secretary for the salary for the month of March.

रोडवेज कर्मचारियों ने मार्च माह का वेतन भुगतान के लिए मुख्य सचिव से लगाई मदद की गुहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees pleaded with the Chief Secretary for the salary for the month of March.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून रोडवेज कर्मचारियों ने मार्च माह का वेतन नहीं मिलने पर मुख्य सचिव, वित्त सचिव, परिवहन सचिव को पत्र लिखकर मार्च माह का वेतन दिलाए जाने की गुहार लगाई है । शासन के आला अधिकारियों को भेजे गए पत्र में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशों के बावजूद अभी तक कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन नहीं दिया गया है। जबकि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की ओर से स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉक डाउन के बीच तमाम सरकारी विभागों को अधिकारियों कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन 15 अप्रैल तक कर कर देना है। मुख्य सचिव को भेजे पत्र में यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि 6500 कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन दिया गया है जबकि कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन नहीं दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने गंभीर वित्तीय संकट है।इसके साथ ही यूनियन पदाधिकारियों ने मांग उठाई है कि विशेष श्रेणी एवं संविदा चालकों परिचालकों को वेतन प्रति किलोमीटर की दर से वेतन भुगतान किया जाता है ।22 मार्च के बाद से बसों का संचालन और परिचालन पूरी तरह ठप है अतः प्रति किलोमीटर के स्थान पर कर्मचारियों को नोशनल किलोमीटर की दर पर वेतन का भुगतान किया जा सकता है । पूर्व में परिवहन निगम निदेशक मंडल द्वारा प्रतिदिन 200 किलोमीटर की दर से काल्पनिक रूप से साप्ताहिक अवकाश देने के लिए निर्धारित की गई थी । वर्तमान परिस्थितियों में भी उपरोक्त नियम का पालन किया जा सकता है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देशित किया था कि परिवहन निगम को 86 करोड़ रुपये का भुगतान एक सप्ताह में किया जाए ।लेकिन अदालत के आदेशों का पालन आज तक बजट नही मिल पाया है । यदि सरकार की ओर से अदालत के आदेशों के अनुसार बजट का आवंटन कर दिया जाता तो परिवहन निगम कर्मचारियों को तमाम बकाया वेतन भुगतान कर दिया जाता और उनके सामने गंभीर वित्तीय संकट भी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed