फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roadways employees Diwali and Bhai Dooj  holiday cancelled

बुरी खबर: दिवाली-भैयादूज पर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, विभाग ने जारी किए आदेश

Mon, 29 Oct 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Oct 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees Diwali and Bhai Dooj  holiday cancelled
demo image

दीपावली, भैया दूज को लेकर परिवहन निगम ने कमर कस ली है। निगम महाप्रबंधक ने सभी मंडली प्रबंधकों, उप महाप्रबंधकों, सहायक महाप्रबंधकों को निर्देशित किया है कि त्योहारों के मद्देनजर न सिर्फ  सभी डिपो में खड़ी ऑफ  रोड बसों को जल्द से जल्द मरम्मत कराकर ऑन रोड किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी बसें तभी रवाना हों जब उसमें पर्याप्त संख्या में यात्री हों।

विज्ञापन


परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तीन से लेकर 12 नवंबर तक सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक अपने अपने डिपो में कार्यशाला में उपस्थित रहकर बसों को रवाना कराएंगे।
विज्ञापन


महाप्रबंधक का कहना है कि सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक द्वारा डिपो में अधिक से अधिक समय देकर डिपो की सभी बसों की मरम्मत कराने के साथ ही उनकी सफाई कराएंगे। इसके अलावा यह भी  सुनिश्चित कराएंगे कि तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा बसों को पूरी तरह जांच परखकर ही रवाना किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) देहरादून को निर्देशित किया कि देहरादून-दिल्ली यात्रा मार्ग पर तकनीकी खराबी के कारण बसें खड़ी न हों इसके लिए दो तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती की जाए।

जबकि नैनीताल से दिल्ली जाने वाली बसोें के लिए भी हापुड़ के पास तकनीकी कर्मचारी तैनात किए जाएं। साथ ही उन्होंने आदेश दिए कि कोई भी ऑनलाइन सेवा किसी भी सूरत में स्थगित न हो पाए। यदि विशेष परिस्थितियों में बस का संचालन न हो तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। साथ ही महाप्रबंधक की ओर से सभी अधिकारियों,  चालकों,  परिचालकों और कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है।

हिदायत दी गई है कि विशेष परिस्थितियों में ही अफसरों की अनुमति से ही अवकाश स्वीकृत किए जाएं। पर्व के दौरान शत प्रतिशत बसों का संचालन सुनिश्चित कराया जाय। ताकि पर्वो के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed