{"_id":"114e5815bdd8ed0b33a304e2e6fca8d9","slug":"roadways-bus-truck-accident-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस-ट्रक की भिड़ंत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस-ट्रक की भिड़ंत, छह घायल
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 19 Nov 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार हाईवे पर मोतीचूर फाटक के समीप एक रोडवेज बस और ट्रक भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर हरिद्वार डिपो की बस सवारियां लेकर हरिद्वार से ऋषिकेश आ रही थी। इसी बीच मोतीचूर फाटक के समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बस चालक सुधीर कुमार (40) पुत्र सिजानंद निवासी सुभाष रुड़की, परिचालक बलवीर (22) पुत्र नरेश निवासी भगवानपुर हरिद्वार समेत रविंद्र पंवार (55) पुत्र वेदप्रकाश निवासी मुजफ्फरनगर, बेताल सिंह चौहान (64) पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम चाती, चंबा टिहरी गढ़वाल, राजकुमार (55) पुत्र बाबूराम निवासी मुजफ्फरनगर, शिवराज सिंह कंडारी (73) पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम रेंतोली, रुद्रप्रयाग घायल हो गए।
विज्ञापन
108 सेवा ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर स्थानीय रोडवेज डिपो के स्टेशन प्रभारी सावेद आलम अस्पताल पहुंचे और घायलों को हालचाल जाना।