फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath yatra second phase pilgrimage gained momentum with number of devotees crossing 1.7 million

Kedarnath Yatra 2025: धाम की दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 17 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

Wed, 15 Oct 2025 08:33 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Oct 2025 08:33 AM IST
सार

जत्थे के साथ तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। मौसम सुहावना होने के कारण तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ भी उठा रहे हैं। वहीं प्रतिदिन 12 हजार से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ के दर्शन  कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kedarnath yatra second phase pilgrimage gained momentum with number of devotees crossing 1.7 million
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। अभी तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। अधिकांश तीर्थयात्री जत्थे के साथ यात्रा पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


इन दिनों धाम में मौसम सुहावना होने के कारण तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ भी उठा रहे हैं। बरसात में केदारनाथ की तीर्थयात्रा धीमी पड़ गई थी। प्रतिदिन 5 हजार तक श्रद्धालु दर्शनों को पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


तीर्थयात्री जत्थे के साथ धाम में पहुंच रहे
बीते अगस्त माह में अतिवृष्टि से गौरीकुंड हाईवे के साथ ही आस्था पथ पर भूस्खलन और भूधंसाव होने से तीर्थयात्रा खासी प्रभावित रही। बारिश न थमने से जिला प्रशासन को कुछ दिनों के लिए तीर्थयात्रा भी रोकनी पड़ी। अब मौसम सामान्य हो गया है। जिससे केदारनाथ की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा भी रफ्तार पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: केंद्र से मांगा हिमालयी राज्यों का अलग सैटेलाइट समूह, स्पेस मीट में रखा कार्यों का प्रस्ताव

अभी तक 1712613 तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं। केदारनाथ में अपना व्यवसाय चला रहे विनोद सेमवाल ने बताया कि केदारनाथ की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। तीर्थयात्री जत्थे के साथ धाम में पहुंच रहे हैं। बरसात के बाद केदारनाथ के समीप की पहाड़ियों की तलहटी में हरी बुग्याली घास उग जाती है। तीर्थयात्री प्राकृतिक सौंदर्य का मजा भी ले रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed