फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road work will be done on war footing after monsoon government made a budget provision Uttarakhand news

Uttarakhand: मानसून की विदाई के बाद युद्धस्तर पर होगा सड़कों का काम, 650 करोड़ रुपये बजट की हुई व्यवस्था

Sun, 10 Sep 2023 03:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Sep 2023 03:03 PM IST
सार

राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में सड़क सुरक्षा मद में 300 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था। इसमें से कुछ पैसा जारी भी किया जा चुका है। इसके अलावा इसी मद में अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रुपये और मिल गए हैं। जबकि पीएमजीएसवाई की सड़कों के सुधार के लिए 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Road work will be done on war footing after monsoon government made a budget provision Uttarakhand news
छन्न अरोड़िया-मंगलूर सड़क की खस्ता हालत - फोटो : संवाद

विस्तार

चालू मानसून सत्र में हुई भारी बारिश ने प्रदेश की सड़कों की हालत बिगाड़कर रख दी है। इस दौरान तीन हजार से अधिक सड़कें और 93 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन पर करीब 554 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। सरकार ने सड़कों और पुलों को दुरुस्त करने के लिए पहले ही करीब 650 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश से मानसून के रुखसत होते ही सड़कों को चमकाने का काम युद्धस्तर पर किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में सड़क सुरक्षा मद में 300 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था। इसमें से कुछ पैसा जारी भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा इसी मद में अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रुपये और मिल गए हैं। जबकि पीएमजीएसवाई की सड़कों के सुधार के लिए 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। अभी तक सड़क सुरक्षा मद में 4117.54 किमी लंबाई की सड़कों पर 56 कार्यों के लिए करीब 233.51 करोड़ रुपये शासन की ओर से जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृत कार्यों में निविदाएं आमंत्रित की जा रही
अभी तक शासन-प्रशासन का पूरा जोर बंद सड़कों को खोलने पर था। लेकिन अब इन्हें दुरूस्त करने काम तेजी से किया जाएगा। कुछ कार्यों के लिए पहले से ही धन आवंटन किया जा चुका है। सड़कों को सुधारने के लिए शासन की ओर से जून माह में 15 कार्यों के लिए 22.39 करोड़ रुपये, जुलाई माह में 24 कार्यों के लिए 144.95 कराेड़ रुपये और अगस्त माह में 17 कार्यों के लिए 66.17 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब स्वीकृत कार्यों में निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। इस तरह से कुल 4117.54 किमी लंबाई की सड़कों के 56 कार्यों के लिए अब तक 233.51 करोड़ रुपये की मंजूरी शासन की ओर से दी जा चुकी है।

किस जिले के लिए कितनी सड़कों के इस्टीमेट शासन को मिले

जिला - संख्या - लंबाई (किमी) - लागत (लाख में)

टिहरी - 17 - 904 - 5911.49

चमोली - 15 - 395 - 3635.10

रुदप्रयाग - 03 - 284 - 1839.37

पौड़ी - 10 - 1196 - 7214.17

उत्तरकाशी - 06 - 463 - 2500.12

देहरादून - 08 - 767 - 2406.07

हरिद्वार - 00 - 00 - 00

पिथौरागढ़ - 06 - 345 - 3056.85

चंपावत - 03 - 202 - 670.00

बागेश्वर - 05 - 225 - 1189.57

अल्मोड़ा - 06 - 538 - 1960.28

नैनीताल - 14 - 336 - 2070.70

यूडीएस नगर - 02 - 00 - 201.74

कुल - 95 - 5656 - 32655.54

ये भी पढ़ें...Dengue Attack: देहरादून का रायपुर क्षेत्र बना डेंगू का हॉट स्पॉट, 500 से ज्यादा मरीज मिले, कोटद्वार में दो मौत

बरसात के बाद सड़कों के सुधार का काम तेजी से किया जाएगा। धन की कोई कमी नहीं है। अब तक करीब 4117 किमी लंबाई की सड़कों में सुधार के लिए 233.51 करोड़ रुपये की मंजूरी शासन की ओर से मिल चुकी है। 5655.87 किमी लंबाई की सड़कों के 95 कामों के इस्टीमेट शासन को भेजे गए हैं, जिन्हें शीघ्र मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पुलों के सुधार का कार्य भी किया जाएगा। - दीपक यादव, प्रमुख अभियंता, लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed