{"_id":"5d15eae48ebc3e3cf053290f","slug":"road-ways-bus-stops-on-road-jam-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरीः बीच सड़क पर चलते-चलते रुक गई परिवहन की बस, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरीः बीच सड़क पर चलते-चलते रुक गई परिवहन की बस, लगा लंबा जाम
Fri, 28 Jun 2019 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 28 Jun 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी रोड पर परिवहन विभाग की बस चलते-चलते रुक गई। जिससे भट्टा गांव मसूरी रोड में लंबा जाम लग गया। एक घंटे से ज्यादा समय तक लगे इस जाम से लोग खासे परेशान रहे। दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
देवलसारी के जंगल से सड़क निर्माण न करने की मांग
वहीं चंबा (टिहरी) में पालिका की सुस्त कार्यप्रणाली लोगों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। नगर क्षेत्र के गजा रोड में नवनिर्मित पार्किंग शुरू न होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि पार्किंग देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त होने लगी है। नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए पालिका ने गजा रोड में पार्किंग निर्माण शुरू किया था।
विज्ञापन
लेकिन पालिका नवनिर्मित पार्किंग का काम पूरा करने में रुचि नहीं ले रही है। जिससे लोगों द्वारा वाहन आड़े-तिरछे खड़े करने जाम की समस्या बनी रहती है। पालिका की उदासीनता के कारण पार्किंग की रेलिंग क्षतिग्रस्त होने लगी है और वहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। छात्र सुमित कुमार और राकेश चंद्र का कहना है कि पार्किंग का काम पूरा नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बावत नगर पालिका के ईओ एसपी जोशी का कहना है कि पार्किंग का काम फिर से शुरू करने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन