फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road Safety World Series: Matches will start in dehradun from 21 september with many big cricketers

फैंस हो जाएं तैयार: देहरादून में 22 को मैदान में उतरेगी इंडिया लीजेंड्स की टीम, पढ़ें मैच का पूरा शेड्यूल

Fri, 16 Sep 2022 08:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Sep 2022 08:41 PM IST
सार

देहरादून में होने वाले पहले मैच में 21 सितंबर, 2022 (बुधवार) को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना रॉस टेलर के न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाफ होगा।

विज्ञापन
Road Safety World Series: Matches will start in dehradun from 21 september with many big cricketers
मैच के बारे में जानकारी देती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत 21 सितंबर से दून में क्रिकेट का रोमांच शुरू होगा। जिसमें क्रिकेट प्रेमी सचिन, युवराज, रैना, रॉस टेलर, शेल वॉटसन, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ियों को चौके-छक्के बरसाते हुए देखेंगे। सीरीज का आगाज उत्तर प्रदेश की उद्योग नगरी कानपुर से बीती 10 सितंबर से हुआ था।

विज्ञापन


Road Safety Cricket Series: देहरादून में लगेगा सितारों का मेला, लेकिन कप्तान को पता न डीएम को खबर
विज्ञापन


रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पांच दिन भारत समेत आठ टीमों के बीच टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। इंडिया लीजेंड्स की टीम क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में दो मुकाबले खेलेगी। शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को सीरीज की जानकारी देते हुए रीयल होस्ट के संस्थापक संजय सिंह और सीरीज के निदेशक जयदीप ने बताया कि राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिमय में 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के छह मैच खेले जाने हैं। इनमें दो मैच इंडिया लीजेंड्स टीम के शामिल हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया व बांग्लादेश के लीजेंड्स खेलते नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब दूनवासियों को इन दिग्गजों को देहरादून में खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इस साल सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम पहली बार खेलेगी। कहा कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का उद्देश्य देश में सामाजिक बदलाव लाना और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों के दृष्टिकोण को बदलना है। चूंकि दुनिया भर में और खासकर भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंदीदा खेल माना जाता है और क्रिकेटरों को कई लोग आदर्श के रूप में देखते हैं। यह लीग सड़कों पर लोगों के व्यवहार को प्रभावित करने और उसे बदलने के लिए एक आदर्श के रूप में काम करेगी। कहा कि हर साल भारत की सड़कों पर एक यूरोपीय देश की जनसंख्या के बराबर लोग हादसों में मारे जाते हैं। भारत में हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में होती है। दुनिया में हर मिनट सड़क हादसों में सौ लोगों की मौत हो रही है, जिनमें 30 भारतीय हैं। हमारे देश में हर साल लगभग 1.5 लाख लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं और 4.5 लाख से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं। 


वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मुकाबला

देहरादून में 21 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज के पहले मैच में ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना रॉस टेलर के न्यूजीलैंड लीजेंड्स से होगा। जबकि 22 सितंबर को दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाली इंग्लैंड लीजेंड्स से होगा। 23 सितंबर को तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स शेन वॉटसन की कप्तानी में जोंटी रोड्स की दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स से भिड़ेगी। 24 सितंबर को चौथा मैच न्यूजीलैंड लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगा। इसके अलावा सुपर रविवार यानी 25 सितंबर को डबल एक्शन धमाल होगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स पहले मैच में वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ खेलेगी। जबकि दिन के दूसरे मैच में इंडिया लीजेंड्स का सामना शहादत हुसैन की बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से होगा। 

यह होंगे टीम इंडिया के धुरंधर

इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर समेत टीम में युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, सुरेश रैना, मुनाफ पटेल, नमन ओझा, विनय कुमार, राजेश पंवार, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा, अभिमन्यु मिथुन और हरभजन सिंह होंगे।


टिकटों की कीमत हुई कम

उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों का जोश देख आयोजकों की ओर से टिकटों की कीमतों पर कमी की गई है। जयदीप ने बताया कि इंडिया लीजेंड्स के दो मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमत 500 रुपये तय की गई है। जबकि अन्य मैचों के लिए टिकट की कीमत 300 रुपये होगी। इससे पहले इंडिया के मैच के लिए टिकटों की कीमत एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक थी। टिकट बुक माय शो के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। रविवार को होने वाले दोनों मुकाबले एक ही टिकट पर देखे जा सकते हैं।


टीवी पर देख सकेंगे मैच

सीरीज के सभी मुकाबले आईपीएल की तरह ही दो समय पर खेले जाएंगे। जिस दिन एक मैच खेला जाएगा, उस दिन मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन का पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहीट्स और स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं। इन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और वूट पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed