फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road jammed near Sahia due to influx of tourists

पर्यटकों का हुजूम उमड़ने से साहिया के पास सड़क हुई जाम

Fri, 01 Jan 2021 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Road jammed near Sahia due to influx of tourists
साहिया में लगा जाम। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि दोपहर में पर्यटकों के भारी दबाव के चलते कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया के पास जाम लग गया। करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
सुबह से ही नए साल के जश्न मनाने के लिए पर्यटकों ने चकराता का रुख करना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता और आसपास के स्टेशनों का रुख करने लगे, जिसके चलते अपराह्न 2 बजे साहिया के पास सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क के दोनों ओर करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। पर्यटकों को वाहन में बैठ सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। जब राजस्व पुलिस को कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों को खुद जाम खुलवाना पड़ा। शाम चार बजे यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रशांत भसीन, अमर सिंह तोमर, सिन्हा राम, जीवन सिंह तोमर, अनील सिंह, सुभाष चन्द्र जोशी आदि का कहना है कि अक्सर लोग बाजार में वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है। राजस्व पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता, जिसका खामियाजा अक्सर जाम के रूप में देखने को मिलता है। यातायात बनाए रखने के लिए तैनात किए गए होमगॉर्ड अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं। वहीं, उपजिलाधिकारी कालसी संगीता कन्नौजिया ने बताया कि बाजार में लग रहे जाम को लेकर क्षेत्रीय पटवारी को मुख्य बाजार में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कल से इस तरह की शिकायत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

=====================
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
विकासनगर। नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए क्षेत्र के होटलों, रिजॉर्ट में चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही होटल संचालकों को कोरोना महामारी के गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी। इसके साथ ही कुल्हाल चैक पोस्टर, हरबर्टपुर, विकासनगर और डाकपत्थर बाजार क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed