फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Road improvement works were done on the motor route

Dehradun News: चार करोड़ से हुए सड़क सुधारीकरण कार्य, दो माह में ही उखड़ी डामर

Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Road improvement works were done on the motor route
I
विज्ञापन

I

Iलोगों ने जल्द डामरीकरण नहीं होने पर लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन की दी चेतवानीI

कालसी ब्लॉक के हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग पर करीब चार करोड़ की लागत से सड़क सुधारीकरण कार्य हुए थे। महज दो महीने में ही सड़क का डामर जगह-जगह से उखड़ गया है। ग्रामीणों ने लोनिवि और ठेकेदार पर घटिया निर्माण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दोबारा सड़क के निर्माण कार्य की मांग की है। जल्द निमार्ण कार्य नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।



हईया-अलसी-सकनी मोटरमार्ग पर पांच किलोमीटर तक सड़क का चौड़ीकरण, डामरीकरण, नाली और तीन पुल का निर्माण कार्य किया गया था। दो महीने में ही डामरीकरण उखड़ गया। स्थानीय निवासी ध्वजवीर पंवार, आशीष पंवार, नारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने ठेकेदार और कार्यदायी संस्था पर मिलीभगत से घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। कहा कि सड़क के निर्माण में दोयम दर्जे की सामग्री का प्रयोग किया गया। सड़क पर बिखरी बजरी के चलते दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। अगर जल्द डामरीकरण नहीं हुआ तो लोनिवि कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन





I
I

Iरात को पाला पड़ने के कारण सड़क की पेंटिंग उखड़ रही है। संबंधित जेई और ठेकेदार को सड़क की मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

Iप्रत्युष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि खंड साहियाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed