{"_id":"5e24bdc28ebc3e4b3e3e85d1","slug":"road-broke-as-soon-as-it-was-built-dehradun-news-drn3333357131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनते ही टूटने लगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनते ही टूटने लगी सड़क
विज्ञापन
बडोवाला क्षेत्र में बनते ही टूटने लगी सड़कें ।
लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क निर्माण के अगले ही दिन टूटने लगी। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो जेई इधर-उधर की बात कहकर टालने लगे। लोगों का कहना है सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। अब लोग चीफ इंजीनियर का घेराव करने की बात कह रहे हैं।
मामला आर्केडिया ग्रांट स्थित बड़ोवाला के शिवराज नगर मुख्य मार्ग का है। लगभग 700 मीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से कराया जा रहा है। लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क की हालत खराब होने लगी है। इंटरलॉक टाइलों को लॉक करने के लिए बनाई जा रही प्रोटेक्शन बेड अगले ही दिन से टूटने लगी।
स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू किया तो अधिकारियों ने उन्हें तमाम तरह की बातें बताईं। कुछ अधिकारियों का कहना है कि लोग चाहते हैं कि सड़क निर्धारित से ज्यादा बने, लेकिन इसमें लोनिवि असमर्थ है। इसके चलते ही यह विरोध हो रहा है। जेई की बात किसी के गले नहीं उतर रही। क्योंकि मामला सड़क लंबी या छोटी का नहीं बल्कि बनते ही टूटने का है। ऐसे में अधिकारी इन बेतुके बयानों के माध्यम से बात को टाल रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोग अब इस मामले को उच्चाधिकारियों तक ले जाने की बात कह रहे हैं। स्थानीय निवासी वीरू बिष्ट, विरेश रावत, किशोर सिंह आदि का कहना है कि इसके निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि इस मामले में जांच नहीं कराई गई तो वे चीफ इंजीनियर का घेराव भी करेंगे।
जेई का जवाब नहीं उतर रहा गले
सड़क निर्माण जूनियर इंजीनियर नीरज त्रिपाठी की देखरेख में हो रहा है। उनसे जब सड़क टूटने और निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के बारे में पूछा तो उन्होंने अलग ही जवाब दिया। कहा कि लोग चाहते हैं कि जितनी लंबाई अप्रूव हुई है उससे ज्यादा निर्माण हो, जबकि ऐसा करना संभव नहीं है। लोग अब इस तरह की बातें कर रहे हैं। सड़क टूटने और निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के बारे में जानकारी देने के बजाय जेई का यह जवाब गले नहीं उतर रहा है।