{"_id":"1bcddd7414847e13adc18df33c66fb02","slug":"road-accident-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, छह की मौत
अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
Updated Thu, 03 Apr 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डामटा-कंडारी मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को देहरादून रैफर किया गया है। जबकि वाहन चालक हादसे के बाद से ही फरार है।
विज्ञापन
पढ़ें, लगातार 7 दिन पढ़ाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यूटिलिटी बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कंडारी गांव से सारीगाड के लिए रवाना हुई थी। गांव से सौ मीटर दूर ही वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
मौके पर ही हुई चार की मौत
ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों और शवों को निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पढ़ें, ऋषिकेश में रॉफ्टिंग करने गए तीनों, बहती मिली लाश
हादसे में कंडारी गांव के जगदीश (50) पुत्र तुलाराम, मुकेश (32) पुत्र संतराम, शांति दास (46) पुत्र हृदय दास, हिमांशू (10) पुत्र रामेश्वर, आशीष (14) पुत्र शांति प्रसाद, जैद्वार नैनबाग निवासी मुनीराम (22) पुत्र रतनदास की मौत हो गई।
दो घायलों को भेजा देहरादून
हादसे में गंभीर रूप से घायल कंडारी गांव निवासी बैजराम पुत्र थेपड़ सिंह तथा मनोज पुत्र मोहन दास को डामटा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर कर दिया गया।
पढ़ें, उत्तराखंड में अब तक 'खाली' है कांग्रेस का हाथ
वाहन चालक ममलेश पुत्र राजाराम निवासी धारी कलोगी हादसे के बाद से ही फरार है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे।