{"_id":"dd5ecc5ddbbbdbeaaad22271f711116c","slug":"road-accident-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 यात्री घायल
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 May 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के बंदरजूड से बिहारीगढ आ रही यात्रियों से भरी प्राईवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे करीब 35 यात्री चोटिल हो गए।
विज्ञापन
बस संख्या यूपी 07सी3067 शुक्रवार को अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जिनमें से 35 यात्री चोटिल हुए हैं। इनमें से आधा दर्जन सवारियों को गम्भीर चोट लगी है।
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पुलिस ने बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के कस्बा बिहारीगढ़ ( सहारनपुर) ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि खटारा बस संचालक लोगों की जान जोखिम मे डाल रहे हैं और थाना पुलिस इन वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही हैं। घायलों में कुसुम, छत्रपाल, बेबी, बिल्लो, रदत कुमार, अनिता चौहान, बुंदू, हसन, दिलेराम, रुकमणी, कोमल, बाबूराम, ममता, नगीना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन