फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New hi-tech ambulance Started at Dehradun Airport to help passengers in Emergency

Dehradun Airport: इमरजेंसी में यात्रियों की मदद के लिए नई हाईटेक एंबुलेंस शुरू, कैमरों और जीपीएस से है लैस

Wed, 01 Jan 2025 09:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jan 2025 09:49 PM IST
सार

नई एंबुलेंस में अत्याधुनिक सुविधाएं और उपकरण शामिल हैं। जिनमें तीन उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे, जीपीएस प्रणाली, रेससिटेशन किट, सक्शन मशीन, ऑक्सीजन सपोर्ट, दवाइयां और अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।

विज्ञापन
New hi-tech ambulance Started at Dehradun Airport to help passengers in Emergency
देहरादून एयरपोर्ट पर हाईटेक एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून हवाई अड्डे पर नए साल के पहले दिन यात्रियों की आपातकालीन स्थितियों में मदद के लिए अग्निशमन वाहन दस्ते में एक और नई हाईटेक एंबुलेंस को शामिल किया गया है। नई एंबुलेंस के शामिल होने से फायर सर्विस के पास कुल चार एंबुलेंस हो जाएंगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने नई एंबुलेंस का शुभारंभ किया। कहा कि नई एंबुलेंस में अत्याधुनिक सुविधाएं और उपकरण शामिल हैं। जिनमें तीन उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे, जीपीएस प्रणाली, रेससिटेशन किट, सक्शन मशीन, ऑक्सीजन सपोर्ट, दवाइयां और अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से एयरपोर्ट पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए मदद दी जा सकेगी।

विज्ञापन
 

New Year: नए साल पर उत्तराखंड में खूब छलके जाम, 14 करोड़ की शराब पी गए लोग, दून-नैनीताल में सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि एयरपोर्ट पर टर्मिनल के अंदर एक चिकित्सा कक्ष स्थापित किया गया है। यात्रियों की तबीयत बिगड़ने या विमान में कोई आपात स्थिति आने पर यात्रियों को सुरक्षित चिकित्सा कक्ष या अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा।

कहा, एयरपोर्ट का फायर सर्विस एआरएफएफ केटेगरी के उच्च मानदंडों को अपनाता है। फायर सर्विस के पास आपातकालीन वाहन दस्ते में दो विदेशी कंप्यूटरीकृत अग्निशमन वाहन (सीएफटी), एक स्टैंड बाय अग्निशमन वाहन और तीन एम्बुलेंस शामिल हैं। इस अवसर पर डीजीएम नितिन कादियान और फायर सर्विस के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed