फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rivers flood zone not allowed for construction

नदियों के बाढ़ परिक्षेत्र में नहीं मिलेगी निर्माण की अनुमति

Sun, 19 Feb 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Rivers flood zone not allowed for construction
- फोटो : file photo

उत्तराखंड में अब नदियों के बाढ़ परिक्षेत्र में स्थायी निर्माण की अनुमति नहीं मिलेगी। अब शासन स्तर से तय होगा कि नदियों के किनारे कितनी दूरी तक किस तरह के निर्माण को मंजूरी प्रदान की जाए।

विज्ञापन


नदियों का बाढ़ परिक्षेत्र तय करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से सर्वे किया जाएगा। सिंचाई विभाग की ओर गंगा नदी का हरिद्वार से लक्सर तक और भागीरथी नदी का गंगोरी से उत्तरकाशी तक बाढ़ परिक्षेत्र का सर्वे पूरा कर लिया गया है। इन दोनों जनपदों के जिला बाढ़ परिक्षेत्रण अधिकारियों (डीएम) द्वारा सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन स्तर से इस रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है, जिसके बाद इसे अधिसूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


नदियों में बाढ़ आने की स्थिति में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए लिहाज से उनका बाढ़ परिक्षेत्र बनाने की योजना शासन स्तर से तैयार की गई है। नदियों का बाढ़ परिक्षेत्र तय करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। सिंचाई विभाग को प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों का बाढ़ परिक्षेत्र तय करना है। पहले चरण में विभाग की ओर से गंगा नदी का हरिद्वार से लक्सर तक और भागीरथी नदी का गंगोरी से लक्सर तक बाढ़ परिक्षेत्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने इन नदियों में पिछले 100 सालों के दौरान आई बाढ़ के आधार पर बाढ़ परिक्षेत्र की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें खासतौर पर यह उल्लेख किया गया है कि इन नदियों में बाढ़ आने की स्थिति में पानी कहां तक पहुंच सकता हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर ही इन दोनों जिलों में नदियों के किनारे की भू उपयोग का वर्गीकरण किया जाएगा। जिसके आधार पर तय होगा कि नदियों के किनारे कितनी दूरी से किस तरह के निर्माण को मंजूरी प्रदान की जाए। नदियों के बाढ़ परिक्षेत्र में जो निर्माण हो चुका है उसको विस्थापित भी किया जा सकता है, क्योंकि फ्लड प्लेन जोनिंग एक्ट में विस्थापन की व्यवस्था है।   


हरिद्वार से लक्सर तक गंगा नदी का और भागीरथी नदी का गंगोरी से उत्तरकाशी तक बाढ़ परिक्षेत्र सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। परीक्षण के बाद शासन द्वारा इसे अधिसूचित किया जाएगा। सिंचाई विभाग द्वारा प्रदेश की अन्य नदियों के बाढ़ परिक्षेत्र का सर्वे किया जाएगा।
- अजय वर्मा, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed