फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   river_payment_bridge

पुल में एक ईंट भी नहीं लगी और पेमेन्ट 124 करोड़

Sun, 17 Nov 2013 09:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Nov 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
river_payment_bridge

टिहरी जनपद के प्रताप नगर ब्लाक डोबराचाटी में प्रस्तावित पुल के लिए पिछले सात साल में एक ईट भी नहीं रखी गई और निर्माण के नाम पर ठेकेदार को 124 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। चार्टेड एकाउंटेंट राजेश प्रसाद पैन्यूली की ओर से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी में इस गोलमाल का खुलासा हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि पुल की डिजाइन के लिए आईएएस अधिकारी और अभियंता विदेश दौर पर आठ करोड़ की रकम भी फुंक चुके हैं।

विज्ञापन


2006 में स्वीकृत हुआ था पुल
प्रिंस चौक स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पैन्यूली ने बताया कि 2006 में उक्त पुल स्वीकृत हुआ था। तब पुल का स्पान 396 मीटर था, जिसे बाद में अवैज्ञानिक तरीके से बढ़ाकर 444 मीटर कर दिया गया। यह पुल 2008 में बनकर तैयार होना था, लेकिन 2012 में पता चला कि इसकी डिजाइन के लिए भूगर्भीय और विदेशों से तकनीकी अनुभव लेने की जरूरत बताई गई। इस प्रोजेक्ट के लिए विदेशी तकनीक हासिल करने के नाम पर उत्तराखंड के आईएएस अफसर और अभियंता आठ करोड़ की रकम फूंक चुके हैं।

विज्ञापन


129 करोड़ थी लागत

2006 में पुल निर्माण की अनुमानित लागत 129 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 170 करोड़ रुपये तक कर पहुंच गई है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को एक बड़ा घोटाला करार दिया। उन्होंने मांग की कि इस मामले में उत्तराखंड सरकार श्वेतपत्र जारी करे। साथ ही घोटाले में शामिल संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि पुल न बनने से लगभग दो लाख की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पुल का निर्माण पुनर्वास विभाग द्वारा किया जाना था। इससे पहले एक बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें गढ़वाल सभा के टीएस असवाल, जनमंच के अशोक बहुखंडी, यूकेडी के मनमोहन लखेड़ा, सपा के विनोद बड़थ्वाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed