फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rituraj Vasant welcomed with havan yagna

हवन यज्ञ से किया ऋतुराज वसंत का स्वागत

Thu, 30 Jan 2020 12:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rituraj Vasant welcomed with havan yagna
हवन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

वसंत पंचमी के उपलभ्य में मंगलवार को विकासनगर मुख्य बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने यज्ञ में आहुति डाल विश्व कल्याण की कामना की।

विज्ञापन


यज्ञ प्रक्रिया अनुजा वर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। डॉ. प्रवेश गुप्ता ने कहा कि पूरे विश्व में सिर्फ एक भारत ऐसा देश में जहां कई ऋतुएं होती हैं। जिसमें वसंत पंचमी को ऋतुओं का राजा कहा गया है।
विज्ञापन


ऋतुराज वसंत के आगमन पर नव जीवन का संचार होता है। आज के दिन ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। वसंत पंचती के दिन ही भगवान राम ने शबरी की कुटिया में कदम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीर हकीकत राय ने भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए वसंत पंचती के दिन अपने प्राण को त्यागा था। हिंदी साहित्य के महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्मदिन भी वसंत पंचमी के दिन होता है।


कार्यक्रम में हरि किशोर महेंद्रू ने भी विचार रखे। इस मौके पर नंदिनी, सोनिका, मीनू, मंजू, पूनम, आकृति, ईश्वर मेहंदीरत्ता, निर्मला, नीलम, रश्मि, विजय आदि मौजूद रहे। बुधवार को वसंत पंचमी के मद्देनजर बाईपास रोड स्थित श्रीहनुमद्धाम में सरस्वती मंत्र जाप, गायत्री मंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष विष्णु महावर ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed