Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: Youth beaten up for posting 'I love Mahadev', Hindu Raksha Dal workers protest at police station

Rishikesh: आई लव महादेव पोस्ट करने पर युवक की पिटाई, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का कोतवाली में प्रदर्शन

Wed, 01 Oct 2025 11:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Oct 2025 11:20 PM IST
सार

युवक ने सोशल मीडिया पर आई लव महादेव पोस्ट डाल दी। यह पोस्ट विशेष समुदाय के कुछ युवकों को नागवार गुजरी। उन्होंने युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
Rishikesh: Youth beaten up for posting 'I love Mahadev', Hindu Raksha Dal workers protest at police station
हिंदू रक्षक दल के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिंदू रक्षा दल के एक युवक की ओर से सोशल मीडिया पर आई लव महादेव पोस्ट डालने पर दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने जमकर धुनाई कर दी। इससे आक्रोशित हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में नारेबाजी की। पुलिस से आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


घटना मंगलवार 30 सितंबर शाम की है। जानकारी के मुताबिक हिंदू रक्षा दल के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आई लव महादेव पोस्ट डाल दी। यह पोस्ट विशेष समुदाय के कुछ युवकों को नागवार गुजरी। उन्होंने युवक को सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने की बात की। पोस्ट नहीं हटाने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। जब घटना घटित हुई उस समय युवक देहरादून रोड स्थित एक गैराज में काम कर रहा था। दूसरे समुदाय के युवकों ने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


UKSSSC: पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा...खालिद की तैयारी थी जीरो, फॉर्म भरे थे नौ; दो साल से था नकल के भरोसे
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल युवक की ओर से इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है।

Trending Videos

आरोप है कि पुलिस कि ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।बुधवार शाम को इस मामले से नाराज हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed