Rishikesh: परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव शुरू, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए की पूजा अर्चना
महोत्सव में योग, आयुर्वेद, आहार-विहार, प्राणायाम, गंगा आरती, दिव्य यज्ञ, ध्यान, पूज्य संतों के उपदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विस्तार
परमार्थ निकेतन आश्रम में योग महोत्सव आज से शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन साधकों ने आईसीसी चैंपियनशिप में भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना की गई। आज भारतीय टीम दुबई में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
Dehradun: शक्ति का शंखनाद...अमर उजाला संवाद में महिलाओं ने साझा किए अनुभव...जज्बे और बहादुरी से भरा जोश
#WATCH | #ICCChampionsTrophy | Rishikesh, Uttarakhand | On the first day of Yoga Mahotsav at Parmarth Niketan Ashram, prayers were offered for the victory of team India ahead of the #INDvsNZ final clash.
विज्ञापन विज्ञापन
Unbeaten India is set to take on New Zealand in Dubai today. In the… pic.twitter.com/iUhsUCacBf — ANI (@ANI) March 9, 2025
15 मार्च तक चलेगा महोत्सव
स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में नौ से 15 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होगा। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि आश्रम की ओर से बीते 36 वर्षों से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में भारत समेत मैक्सिको, नाॅर्वे, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देशों के योगाचार्य और योग जिज्ञासु प्रतिभाग करेंगे।