{"_id":"6a354901114a5b58b9032408","slug":"rishikesh-video-viral-man-lying-on-floor-is-being-identified-as-actor-sunil-grover-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: बाबाओं के बीच फर्श पर सोते दिखे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर! त्रिवेणी घाट का वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: बाबाओं के बीच फर्श पर सोते दिखे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर! त्रिवेणी घाट का वीडियो हो रहा वायरल
Fri, 19 Jun 2026 07:28 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:28 PM IST
सार
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति साधारण वेशभूषा में घाट परिसर में अन्य लोगों के बीच विश्राम करता नजर आ रहा है। कई यूजर्स इसे अभिनेता की सादगी और आध्यात्मिक रुझान से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिखे एक्टर सुनील ग्रोवर
- फोटो : वीडियो ग्रैब, संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तीर्थनगरी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फक्कड़ बाबाओं के बीच फर्श पर चादर बिछाकर लेटे एक व्यक्ति को कई सोशल मीडिया यूजर्स मशहूर हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर बता रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति साधारण वेशभूषा में घाट परिसर में अन्य लोगों के बीच विश्राम करता नजर आ रहा है। कई यूजर्स इसे अभिनेता की सादगी और आध्यात्मिक रुझान से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति वास्तव में सुनील ग्रोवर ही हैं।
विज्ञापन
Chamoli: हेलीपैड पर स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोच सिखाया सबक
विज्ञापन
योग और अध्यात्म की वैश्विक पहचान रखने वाला ऋषिकेश देश-विदेश की कई नामी हस्तियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। यहां विभिन्न अवसरों पर फिल्म, खेल और कला जगत से जुड़ी हस्तियां योग, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभव के लिए पहुंचती रही हैं।