{"_id":"69e8f742ece1d439430b30c6","slug":"rishikesh-tight-security-at-aiims-ahead-of-vice-president-visit-campus-divided-into-three-special-zones-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले एम्स में कड़ी सुरक्षा, पूरा क्षेत्र तीन विशेष जोनों में किया विभाजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले एम्स में कड़ी सुरक्षा, पूरा क्षेत्र तीन विशेष जोनों में किया विभाजित
Wed, 22 Apr 2026 10:03 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:03 PM IST
सार
पहला जोन जौलीग्रांट एयरपोर्ट, दूसरा जोन एम्स हेलीपैड और तीसरा जोन मुख्य कार्यक्रम स्थल को बनाया गया है। तीनों जोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोनों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
पहला जोन जौलीग्रांट एयरपोर्ट, दूसरा जोन एम्स हेलीपैड और तीसरा जोन मुख्य कार्यक्रम स्थल को बनाया गया है। तीनों जोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Dehradun: उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, संवदेनशील स्थानों की विशेष निगरानी
विज्ञापन
सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि दौरे के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखते हुए चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो।