{"_id":"65c0d52dd87a5cb4750d3ea2","slug":"rishikesh-sdrf-recovered-unidentified-dead-body-from-pashulok-barrage-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: पशुलोक बैराज से SDRF ने बदामद किया अज्ञात शव, 40 से 45 के करीब है उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: पशुलोक बैराज से SDRF ने बदामद किया अज्ञात शव, 40 से 45 के करीब है उम्र
Mon, 05 Feb 2024 06:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 05 Feb 2024 06:08 PM IST
सार
Rishikesh News: पुलिस के अनुसार, शव एक पुरुष का है, जिसकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष है। शव करीब 10 से 15 दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
पशुलोक बैराज से मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश के पशुलोक बैराज जलाशय से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशकत के बाद शव को जलाशय से बाहर निकालकर उसे थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सौंपा। थाना लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है।
विज्ञापन
मां के अपमान का बदला खून से लिया: दोस्त पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा, शव लगाया ठिकाने
विज्ञापन
शव एक पुरुष का है, जिसकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष लग रह है। शव करीब 10 से 15 दिन पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव का पंचनामाभर शव को 72 घंटे की शिनाख्त के लिए एम्स की मोर्चरी में रख दिया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।