फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: Rajaji Tiger Reserve Park closed for tourists, record number of tourists arrived this time

Rishikesh: राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क पर्यटकों के लिए हुआ बंद, इस बार पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक, जानें अब कब खुलेगा

Sun, 15 Jun 2025 09:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Jun 2025 09:29 PM IST
सार

हर साल राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट पर्यटकों के लिए 15 जून को बंद कर दिए जाते हैं। मानसून के दौरान बरसाती नदियों में आने वाले उफान, झाड़ियों के पनपने के साथ ही सुरक्षा कारणों से पार्क में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाती है।

विज्ञापन
Rishikesh: Rajaji Tiger Reserve Park closed for tourists, record number of tourists arrived this time
राजाजी टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब 15 नंवबर को पार्क के गेट पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। इस बार पार्क में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए रिकॉर्ड 51500 पर्यटक पहुंचे। जिससे पार्क प्रशासन को 1.23 करोड़ का राजस्व भी मिला। इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में भी करीब 5 हजार की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


हर साल राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट पर्यटकों के लिए 15 जून को बंद कर दिए जाते हैं। मानसून के दौरान बरसाती नदियों में आने वाले उफान, झाड़ियों के पनपने के साथ ही सुरक्षा कारणों से पार्क में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाती है। हालांकि 15 नवंबर को पार्क को फिर से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन


इस बार 15 नवंबर 2024 से 15 जून 2025 तक 51500 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। जिसमें पार्क प्रशासन को 1.23 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई। रानीपुर गेट(हरिद्वार रेंज) के राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना करीब दोगुना वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath: जंगलचट्टी के पास मलबा पत्थर गिरने से रास्ता खराब, सोनप्रयाग से केदारनाथ की यात्रा रोकी गई

पिछले वर्ष इस गेट से 9.58 लाख का राजस्व मिला था जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 17.36 लाख पहुंंचा। वहीं चिल्लावाली गेट से पिछले वर्ष 24.90 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ, जो इस बार बढ़कर 35.27 लाख पहुंचा। चीला गेट से 53.20 तथा मोतीचूर गेट से 17.13 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

पार्क में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए 14500 जिप्सियों में 51500 पर्यटकों पहुंचे। जिनमें 49500 भारतीय व 2000 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। वर्ष 2023-24 में 12700 जिप्सी से 46600 पर्यटक पार्क में पहुंचे थे। इस बार रिकॉर्ड पर्यटकों के पार्क में पहुंचने से पार्क प्रशासन भी खासा उत्साहित है।

पार्क में पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पिछले साल की तुलना राजस्व में भी वृद्धि हुई है।
- अजय लिंगवाल, एसीएफ, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed